{"_id":"64e25366d240bc2c9401d6a7","slug":"consensus-not-made-on-bank-square-preparation-to-build-city-council-office-at-fixed-place-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-4085-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बैंक स्क्वायर पर नहीं बनीं सहमति, तय जगह पर नगर परिषद कार्यालय बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बैंक स्क्वायर पर नहीं बनीं सहमति, तय जगह पर नगर परिषद कार्यालय बनाने की तैयारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बैंक स्क्वायर प्रोजेक्ट सिरे न चढ़ने पर नगर परिषद प्रधान ने अब नया प्रस्ताव तैयार किया है। लोक निर्माण विभाग की जगह जो कि बैंक स्क्वायर के लिए तय की गई थी वहां पर अब नगर परिषद कार्यालय बनाने की तैयारी है। नगर परिषद प्रधान ने प्रस्ताव तैयार किया है और इसे मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेजा जाएगा। बैंक स्क्वायर के लिए 15 कनाल 7 मरले की जगह प्रस्तावित है।नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक नगर परिषद कार्यालय जो कि शहर के बीचोबीच है और भवन पुराना हो चुका है। यहां पार्किंग की भी समस्या है। इसके चलते लोक निर्माण विभाग की जगह जहां पर पुरानी एसडीएम, डीएसपी निवास थे वहां पर नगर परिषद कार्यालय बनाया जाए। बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था हो सकेगी। ग्राउंड फ्लोर पर नगर परिषद कार्यालय और प्रथम तल पर लाइब्रेरी और द्वितीय तल पर जिम का निर्माण हो सकेगा।
मुख्यमंत्री ने बैंक स्क्वायर की घोषणा की थी। प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल है। बैंक स्क्वायर को लेकर नगर परिषद ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की थी। हालांकि बैंक एक ही जगह पर आने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट को नॉन फीजिबल लिखकर भेज दिया था। पिछले साल बैंक स्क्वायर के लिए फाइल दोबारा शुरू हुई। नगर परिषद अधिकारियों ने जगह अपने नाम ट्रांसफर करवाने के लिए पत्र भी लिखा, लेकिन अभी तक प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। संवाद
बैंक के कारण लगता है जाम
शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बैंक स्क्वायर का प्रोजेक्ट तैयार किया था। हिसार-सिरसा रोड पर बैंक होने और उनके पास पार्किंग की व्यवस्था न होने से जाम की स्थिति रहती है। हालांकि बैंक एक ही जगह पर आने को तैयार नहीं है। नगर परिषद प्रशासन मानता था कि बैंक स्क्वायर परिसर में सभी बैंकों के शिफ्ट होने के बाद हिसार-सिरसा रोड से ट्रैफिक का ये बोझ भी हट जाएगा। सहमति न बनने से प्रोजेक्ट अटका है।
विज्ञापन
कोट
बैंक स्क्वायर प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ रहा है। इसकी जगह यहां पर नगर परिषद कार्यालय, पार्किंग, जिम और लाइब्रेरी बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों को भेजा जाएगा, ताकि फतेहाबाद शहर की जनता को फायदा हो सके।
-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद