फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Congress workers complained to the election officer about 20 BJP workers including the civic minister.

Fatehabad News: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने निकाय मंत्री समेत 20 भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव अधिकारी को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Congress workers complained to the election officer about 20 BJP workers including the civic minister.
रतिया। रतिया के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के निकाय मंत्री व थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, विधायक लक्ष्मण नापा, नगरपालिका वाइस चेयरमैन जोगिंदर नंदा सहित 20 अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। रतिया के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जगदीश चंद्र, जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल को शिकायत भेज कर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी को भेजी शिकायत में रतिया कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गर्ग, मंगतराम, महेश खन्ना सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वीरवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद होने के बावजूद प्रदेश के निकाय मंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य भाजपा के लोगों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।शिकायत देने से पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मॉडल टाउन में सुभाष सुधा के आगमन पर एक पक्ष के विशेष लोगों से बहस भी हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी वीडियोग्राफी भी कराई। हालांकि निकाय मंत्री ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कहा कि सतीश उनके परिचित है तथा वह पिछले कुछ समय से बीमार है, जिसका हाल-चाल पूछने आए थे। वहीं, एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास आई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed