फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Confessions of involvement in Lovepreet's murder during remand

रिमांड के दौरान लवप्रीत के हत्याकांड में शामिल होने की बात कुबूली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Confessions of involvement in Lovepreet's murder during remand
रतिया। पुलिस द्वारा झगड़े के आरोप में गिरफ्तार किए गए रतिया निवासी टोनी, टूना और ठोला ने पुलिस रिमांड के दौरान नाली मोहल्ला निवासी लवप्रीत उर्फ पिंकू की हत्या के घटनाक्रम में शामिल होने की बात कबूली है। पुलिस तीनों आरोपियों को हत्या मामले की जांच में शामिल करेगी। फिलहाल आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झगड़े में इस्तेमाल किए गए डंडों को बरामद किया है।
विज्ञापन

रतिया शहर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात कही है। पुलिस उन्हें रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद जांच में शामिल कर फिर से रिमांड पर लेगी। दरअसल, 18 मई की शाम को वार्ड नंबर 4 निवासी लवप्रीतनदी के पास खड़ा था। तभी तीन गाड़ियों में सवार होकर छह से ज्यादा लोग वहां पर पहुंचे और उन्होंने लवप्रीत की डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। इसको देख कर वह अपनी जान बचाने के लिए नदी के दूसरी तरफ चला गया जबकि उसके भाई को रविंद्र उर्फ गीनू निवासी लाली, टोनी नहर कॉलोनी रतिया, जेंकी कमाना, रोहित उर्फ रावत, सन्नी ऊर्फ बच्ची, रंजीत उर्फ टुन्नु, जसपाल उर्फ ज्ञानी, ठोलू, अजय, कुलदीप उर्फ डूपा आदि ने पिटाई करनी शुरू कर दी। जब लवप्रीत घग्गर नदी की तरफ भाग गया तो हमलावर भी उसके पीछे भाग लिए। जब लवप्रीत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों के मोहल्लावासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने लवप्रीत के चाचा के बयानों पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, जिसके बाद रतिया शहर थाना अध्यक्ष रूपेश चौधरी अपनी टीम के साथ घग्गर नदी पर पहुंचे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां घग्गर किनारे लवप्रीत की चप्पलें व कपड़ा पड़ा मिला। परिजनों को आशंका थी कि हमलावरों ने या तो लवप्रीत की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया है या फिर उसे घायल कर दिया है। चोटों के कारण वह घग्गर नदी पार नहीं कर सका और डूब गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया और उक्त युवकों के खिलाफ हत्या का केस भी जोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed