फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Compounder administers sedative vaccine instead of specialist before operation at private hospital

निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले विशेषज्ञ की जगह कंपाउंडर ने लगाया बेहोशी टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Compounder administers sedative vaccine instead of specialist before operation at private hospital
फतेहाबाद। गांव अहलीसदर के एक व्यक्ति ने शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक पर उसके आपरेशन से पहले लापरवाही बरतने का आरोप लगाए हैं। इसको लेकर बुधवार को अहलीसदर के ग्रामीण अस्पताल के बाहर पहुंच गए और हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मरीज नानकचंद ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले इसी अस्पताल में अपने पांव में लोहे की रॉड डलवाई थी। रॉड से उसे दर्द होने लगा तो वह शनिवार को अस्पताल के चिकित्सक से मिला। चिकित्सक ने उसे कहा था कि आपका ऑपरेशन करके लोहे की रॉड निकाल दी जाएगी। इसके लिए चिकित्सक ने उसको सोमवार को बुलाया था। सोमवार को जब वह अस्पताल आया तो एनेथिसिया का चिकित्सक बुलाने की जगह चिकित्सक ने अपने कंपाउंडर से उसे पांच बार बेहोशी का टीका लगवाया, लेकिन वह बेहोश नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सक ने उसे अगले दिन ऑपरेशन की बात कही। नानकचंद ने बताया कि अब चिकित्सक उसे कोई जवाब नहीं दे रहे हैं और टीके लगने की वजह से उसकी पीठ में भयंकर दर्द हो रहा है। ग्रामीण का आरोप था कि चिकित्सक ने एनथेसिया का चिकित्सक नहीं बुलाया, क्योंकि विशेषज्ञ चिकित्सक को पता होता है कि कैसे बेहोशी के लिए टीका लगाया जाता है। ऑपरेशन के दौरान एनेथिसिया चिकित्सक मौजूद रहता है।
विज्ञापन

कोट
निजी अस्पताल में लापरवाही को लेकर शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच की जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed