फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Committee site not correct, city council will find new place for street vendor

कमेटी की साइट सही नहीं, नगर परिषद स्ट्रीट वेंडर के लिए ढूंढेगी नई जगह

Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Committee site not correct, city council will find new place for street vendor
हंस मार्केट में लगीं सब्जी की रेहड़ियां। - फोटो : Fatehabad
शहर में रेहड़ी संचालकों को स्थायी जगह देने के लिए प्रशासन अभी तक कामयाब नहीं हो पाया है। दो साल से ये प्रोजेक्ट अटका हुआ है। एजेंसी से सर्वे करवाने के बाद रेहड़ी वालों को पहचान देने से आगे ये योजना नहीं बढ़ पाई है। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी द्वारा वेंडरों के लिए चुनी गई जगह को हरियाणा विकास प्राधिकरण एनओसी नहीं दे रहा है। इसके चलते नगर परिषद अब नए सिरे से शहर का सर्वे करके जगह की तलाश करेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में पहले चुनी गई जगह को लेकर मंथन किया गया लेकिन उस पर सहमति नहीं बन पाई। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी द्वारा जो जगह चुनी गई है वह विवादित है। इसके अलाव हरियाणा विकास प्राधिकरण भी ये जगह देने को तैयार नहीं है। बैठक में फैसला लिया गया कि नप अधिकारी तकनीकी ब्रांच के अधिकारियों को साथ लेकर शुक्रवार को शहर का सर्वे करेंगे। इस दौरान स्थायी जगह की तलाश की जाएगी। जगह चयनित करने के बाद दोबारा से स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसमें आखिरी मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन

25 तक नप को ढूंढनी होगी जगह
केंद्र सरकार की तरफ से दो साल पहले सर्वे करवाया गया था। सर्वे के दौरान करीब 850 रेहड़ी वालों की पहचान हुई थी। इसके बाद एजेंसी को ही जगह तलाशनी थी लेकिन नहीं ढूंढी गई। अब केंद्र सरकार ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए चुनी जगह की रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट में नप को बताना होगा कि कहां पर जगह तलाशी गई है। इसके फाइनल जगह पर पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी ने चुनी है ये जगह
- हंस मार्केट नजदीक श्याम लाल, जयभगवान की दुकान
- हंस मार्केट में नजदीक शराब की दुकान
- मॉडल टाउन में बस स्टैंड के पीछे
- अनाजमंडी नजदीक गोशला
- पपीहा पार्क में पार्किंग स्थान
हंस मार्केट से हटी सेंट्रल पार्किंग, साइड में लगीं रेहड़ियां
शहर के हंस मार्केट में मंगलवार को नगर परिषद अधिकारियों ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया था। बुधवार को चालान काटने की चेतावनी दी गई थी। इसके चलते दुकानदारों ने खुद ही सेंट्रल पार्किंग हटा ली। इसके अलावा दुकानों के बाहर अतिक्रमण भी नहीं मिला। हंस मार्केट में रेहड़ियां लगी हैं लेकिन वह भी साइड में लगाई गईं। रेहड़ी संचालकों ने कहा कि उन्हें जब तक स्थायी जगह नहीं मिलती वह यहां से नहीं हट सकते हैं।

कोट
शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से रेहड़ियों को बाहर ले जाया जाएगा। इसके लिए नप टीम शुक्रवार को शहर का सर्वे करेगी। ऐसी जगह तलाश की जाएगी जहां पर रेहड़ी वालों को फायदा मिल सके और आम आदमी भी आसानी से पहुंच सके। स्थायी जगह पर सभी सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed