फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Collision, car, driver, dies, five referees, fatehabad

कंबाइन से टकराई कार, चालक की मौत, पांच रेफर

Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Collision, car, driver, dies, five referees, fatehabad
गांव धांगड़ के पास कंबाइन की चपेट में आई कार - फोटो : fatehabad
निकटवर्ती गांव धांगड़ में मंगलवार सुबह एक कार एवं कंबाइन के बीच हुई टक्कर से कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को गंभीर हालत के चलते रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। डबवाली निवासी परिवार धार्मिक यात्रा पर वृंदावन जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


डबवाली निवासी सुरेंद्र अपनी कार में मंगलवार सुबह वृंदावन के लिए निकला था। कार में उसके साथ उसकी पत्नी सिमी, बेटियां ईशु, नेहा, बेटा कशिश और उसकी बहन आशा उसके साथ सवार थी। जैसे ही उनकी कार गांव धांगड़ के बस स्टैंड के पास पहुंची, उसी समय एक कंबाइन चालक अपनी कंबाइन को हाईवे पर ले आया। इससे कंबाइन का गेहूं काटने वाला हिस्सा चलती कार के अंदर आ घुसा। इससे कार चला रहे सुरेंद्र का चेहरा उसमें फंस गया, जिससे सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार बाकी सभी लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। आरोपी चालक कंबाइन वहीं छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सरकारी अस्पताल में सूचना मिलने के बाद विभाग की एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि हादसे में डबवाली निवासी सुरेेंद्र की मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य लोगों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed