फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   college fee, fatehabad, hindi news

आईसा ने फीस बढ़ोतरी को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
college fee, fatehabad, hindi news
06 एफटीबीपी 29-रतिया में प्रदर्शन करते आईसा के सदस्य - फोटो : Fatehabad
रतिया। चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में आईसा सदस्यों ने अध्यक्ष हैप्पी व सचिव गुरप्रीत गोपी की अध्यक्षता में खालसा त्रिशताब्दी कॉलेज के आगे प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदेश के शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। इस अवसर पर आईसा अध्यक्ष ने बताया है कि चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी के द्वारा नाजायज तरीके से स्नातक करने वाले छात्रों की फीसों में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया है कि पहले यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 4 हजार से 5 हजार रुपये तक दाखिला फीस होती थी, लेकिन इस बार चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी ने इन विद्यार्थियों की लगभग 7 हजार रुपये दाखिला फीस कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आईसा मांग करती है कि जो फीस बढ़ाई गई है, उसे कम किया जाए। अगर हमारी मांग पूरी नहीं होती तो अन्य संगठनों के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed