{"_id":"6755dbcdca8b9fb7430ff468","slug":"cold-winds-increase-the-chill-possibility-of-drizzle-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-126118-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई है। ठंड का असर सुबह 9 बजे तक और रात को 7 बजे के बाद देखने को मिल रहा है। वहीं रविवार सुबह 14 किलोमीटर घंटा की रफ्तार से चली तेज हवा से लोग सुबह 11 बजे तक ठिठुरते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम परिवर्तनशील रहने से छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सर्दी दिन-ब-दिन अपने तेवर तीखे कर रही है। हालांकि, दिन में तेज धूप के कारण सर्दी का ज्यादा एहसास नहीं हो रहा है, लेकिन शाम को ठंड का पूरा असर देखने को मिल रहा है। सुबह शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है।
इसके कारण बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी है। इससे बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। इस कारण अन्य दिनों की अपेक्षा शहर के रोड शाम को जल्द ही खाली नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दिनों हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल होने लगा है। वहीं धूप निकलने के बाद लोग पार्काें और घरों की छत पर धूप सेंकते नजर आ रहे हैं।