फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cold wind increased chill in Haryana, Day temperature also dropped, weather is very favorable for crops

Haryana: ठंडी हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; दिन के तापमान में भी आई गिरावट, फसलों के लिए बेहद अनुकूल है मौसम

Tue, 12 Dec 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Dec 2023 11:42 AM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को बादलवाही होगी, जिससे तापमान और कम होगा। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।

विज्ञापन
Cold wind increased chill in Haryana, Day temperature also dropped, weather is very favorable for crops
ठंड में बाइक से जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में सर्दी ने पूरा जोर पकड़ लिया है। रात के बजाय अब दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की जा रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। बाजारों में भी ग्राहक कम दिखाई दे रहे हैं। लोग अपना काम जल्द निपटाकर घर जाने के प्रयासों में लगे रहते हैं। फतेहाबाद में सुबह 11 बजे दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो 13 दिसंबर को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के चलते रात को बादलवाही होगी, जिससे तापमान और कम होगा। वहीं पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। साथ ही ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। धूप निकलने पर लोग घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर बैठकर धूप सेंकते नजर आते हैं।
विज्ञापन


फसलों को हो रहा फायदा 
कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो यह मौसम सभी प्रकार की फसलों व सब्जियों के लिए काफी राहत भरा है। गेहूं व सरसों की फसल के लिए यह मौसम काफी अच्छा है। गेहूं की पौध जल्द ग्रोथ करेगी और उत्पादन भी अच्छा होगा। हल्की बारिश होती है तो किसानों को सिंचाई करने की भी आवश्यकता नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
मौसम पूरी तरह से फसलों के लिए अनुकूल बना हुआ है। गेहूं की फसल को ऐसा ही तापमान चाहिए, ताकि उसकी पौध की बढ़त हो। वहीं अगर तापमान और अधिक लुढ़कता है तो सरसाें की फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल जो मौसम चल रहा है, वह दोनों फसलों के लिए लाभदायक है। -डॉ.राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed