फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Coin released to commemorate the 2550th Nirvana Kalyanak of Mahavir Swami, devotees expressed happiness

Fatehabad News: महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में सिक्का जारी, श्रद्धालुओं ने जताई खुशी

Thu, 29 Aug 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 Aug 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Coin released to commemorate the 2550th Nirvana Kalyanak of Mahavir Swami, devotees expressed happiness
सिक्का दिखाते अध्यक्ष विजय जैन व सुभाष जैन।
टोहाना। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष सिक्का जारी किया गया है। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजय जैन व सुभाष जैन ने बताया कि सिक्का जारी होने से जैन समाज से जुड़े लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 44 मिलीमीटर व्यास एवं 35 ग्राम धातु का यह सिक्का आकर्षक एवं सुंदर है। 35 ग्राम धातु में 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल एवं पांच प्रतिशत जस्ता है। सिक्के के दानेदार किनारों की संख्या 200 हैं। इसके एक ओर 100 रुपये, अशोक स्तंभ एवं भारत तथा दूसरी ओर भगवान महावीर स्वामी के निर्माण स्थल पावापुरी निर्माण भूमि का चित्र उकेरा गया है। रिजर्व बैंक द्वारा यह विशेष सिक्का 3600 रुपये मूल्य में आम नागरिकों के लिए उपलब्ध है। इस सिक्के का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। टोहाना में अध्यक्ष विजय कुमार जैन तथा मंत्री सुभाष जैन ने इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। उन्होंने भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान महावीर की 2550वें निर्वाण दिवस पर विशेष सिक्का जारी कर जैन समाज को एक अनुपम उपहार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed