फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CMO who came to investigate said- how can a 100 bed hospital be run in a 50 bed building

Fatehabad News: जांच करने पहुंचीं सीएमओ बोलीं- 50 बेड के भवन में कैसे चला रहे 100 बेड का अस्पताल

Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
CMO who came to investigate said- how can a 100 bed hospital be run in a 50 bed building
 नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा वार्ड का निरीक्षण करतीं सिविल सर्जन
फतेहाबाद। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने कार्यभार संभालने के दूसरे दिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद का निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल की व्यवस्था की जांच की। अस्पताल में मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों के बैठने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर कहा कि 50 बेड के भवन में 100 बेड का अस्पताल चलाया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि यह कैसे हो रहा है। यह अस्पताल प्रशासन के हिम्मत की बात है। नया भवन बनने के बाद स्थिति बेहतर हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान नागरिक अस्पताल के उप सिविल सर्जन डॉ. भरत सहारण, एसएमओ डॉ. बुधराम, डॉ. गुंजन बंसल, नर्सिंग ऑफिसर और सुपरवाइजर गोपाल बंसल समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल के दवा काउंटर का निरीक्षण किया और वहां लगी भीड़ को देखकर कहा कि बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। फार्मेसी ऑफिसर की कमी को लेकर मुख्यालय को रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड का भी निरीक्षण किया और मरीजों से फीडबैक लिया। वार्ड में मरीजों के साथ छोटे बच्चे भी मिले। इसको लेकर सीएमओ ने कहा कि छोटे बच्चों को बेवजह अस्पताल में न लाएं, इंफेक्शन हो सकता है। सिविल सर्जन ने अस्पताल के एचआईवी परामर्श केंद्र का रिकॉर्ड भी जांचा और मरीजों की काउंसिलिंग को लेकर कर्मचारियों से सवाल-जवाब भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 माह बाद मिला है सीएमओ

सिविल सर्जन का पद करीब 15 माह से खाली था और सिरसा के सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ था। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन के पद पर डॉ. कुलप्रतिभा की नियुक्ति की है। हालांकि जिले में उप सिविल सर्जन के 9 में से 8 पद खाली पड़े हैं। हालात ये है कि मेडिकल ऑफिसर को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने कहा कि जिले के सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। डॉक्टरों की कमी को लेकर मुख्यालय मांग भेजी जाएगी।


जल्द दिखेगा बदलाव

डॉ. कुलप्रतिभा ने कहा कि अस्पताल को नए मेडिकल ऑफिसर मिले हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। भविष्य में काफी बदलाव होगा। जो कमियां हैं, उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed