फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   CM Flying raid in Tehsil office of Tohana

सीएम फ्लाइंग ने टोहाना के तहसील कार्यालय में की रेड

Tue, 28 Jul 2020 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raid in Tehsil office of Tohana
प्रदेश में हुए रजिस्ट्री घोटाले की जांच को लेकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने टोहाना में तहसील कार्यालय से अप्रैल माह से 21 जुलाई तक हुई रजिस्ट्रियों की जानकारी ली है, ताकि मामले की जांच की जा सके। इस दौरान सभी रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड भी टीम ने साथ में लिया है। जानकारी के अनुसार, सीएम फ्लाइंग के सब-इंस्पेक्टर सुभाष के नेतृत्व में टीम मंगलवार को डांगरा रोड स्थित लघु सचिवालय में स्थित तहसील कार्यालय में पहुंचकर अप्रैल माह से जुलाई तक हुई रजिस्ट्रियों बारे जानकारी ली, ताकि उनकी जांच की जा सके। टीम के अनुसार इस दौरान 1339 रजिस्ट्री होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जाएगी। इस बारे में सीएम फ्लाइंग से सुभाष कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार रजिस्ट्रियों बारे जानकारी ली गई है ताकि उनकी जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed