{"_id":"6572d129b15b05c07c0d3928","slug":"cm-flying-raid-in-fatehabad-fork-operator-weighing-garbage-carts-refuses-to-give-records-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: कचरे की गाड़ियों का तोल करने वाले कांटा संचालक ने रिकॉर्ड देने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: कचरे की गाड़ियों का तोल करने वाले कांटा संचालक ने रिकॉर्ड देने से किया मना
Fri, 08 Dec 2023 01:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:47 PM IST
सार
फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग की टीम मुख्य डंपिंग साइट बीघड़ रोड पर पहुंची और इसके बाद डोर टू डोर एजेंसी द्वारा गाड़ियों के कांटे पर किए जा रहे तोल का निरीक्षण किया। टीम ने जब धर्मकांटा संचालक से रिकॉर्ड मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। करीब 20 मिनट तक रिकॉर्ड को लेकर बहसबाजी चलती रही।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में सफाई को लेकर मिल रही शिकायतों के चलते मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने शुक्रवार सुबह छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएम फ्लाइंग टीम ने डयूटी मजिस्टेट डीडीपीओ बलजीज सिंह चहल को साथ लेकर डंपिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम मुख्य डंपिंग साइट बीघड़ रोड पर पहुंची और इसके बाद डोर टू डोर एजेंसी द्वारा गाड़ियों के कांटे पर किए जा रहे तोल का निरीक्षण किया। टीम ने जब धर्मकांटा संचालक से रिकॉर्ड मांगा तो उसने देने से मना कर दिया। करीब 20 मिनट तक रिकॉर्ड को लेकर बहसबाजी चलती रही। संचालक ने कहा कि वह एजेंसी से बात करने के बाद ही देगा। एजेंसी के सुपरवाइजर द्वारा अनुमति देने के बाद रिकॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन
कांटे से रिकॉर्ड लेने के बाद सीएम फ्लाइंग टीम नगर परिषद कार्यालय में पहुंची। टीम में शामिल एसआई रणधीर सिंह, रामफल, सीताराम ईओ ऋषिकेश चौधरी के कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच करने में जुटे हुए थे। नगर परिषद में तैनात सफाई कर्मचारियों का भी टीम रिकॉर्ड जांच रही है।
विज्ञापन