फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds remained throughout the day

Fatehabad News: दिनभर छाए रहे बादल, हवाएं चलने से मौसम में रही ठंडक

Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day
फतेहाबाद। मौसम परिवर्तन के चलते सोमवार को जिले में दिनभर बादल छाए रहे। वहीं ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। यह मौसम गेहूं व सरसों की फसल के लिए उचित बताया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अगर अब बारिश हो जाती है तो गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन


रविवार को जहां तेज धूप निकली हुई थी, वहीं सोमवार को आसमान में बादलवाही रही। फतेहाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आए परिवर्तन से जिले के किसान कृष्ण, अश्वनी, इंद्रराज आदि किसानों ने बताया कि बारिश से फसलों को फायदा होगा मगर बारिश के साथ तेज हवा चली तो गेहूं और सरसों की फसल बिछ सकती है। बिना हवा के बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गेहूं और सरसों कि फसल के उत्पादन में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


राज्य में मौसम आमतौर पर 29 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने और रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 26-27 फरवरी को राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने तथा हवाएं चलने की संभावना है। डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed