फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Clouds covered the sky, the weather turned pleasant

आसमान में छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky, the weather turned pleasant
फतेहाबाद शहर में आसमान में छाई बादलवाही। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से रविवार को मौसम सुहाना रहा। हालांकि, शाम होते-होते आसमान साफ हो गया और धूप भी निकली, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। शहर में चुनावी माहौल था, इसलिए लोग भी अपने हिसाब से मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं गरज के साथ बूंदाबांदी पड़ेंगे।
विज्ञापन

रविवार के दिन फतेहाबाद में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना रहा। फतेहाबाद में सुबह से लेकर दोपहर बाद तक बादल छाए रहे और नौ किलोमीटर की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी महसूस नहीं हुई। फतेहाबाद में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। वहीं आर्द्रता का स्तर भी 52 प्रतिशत रहा, लेकिन हवा चलने से लोगों को उमस महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मंगलवार व बुधवार को मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

बादल देखकर घबराया प्रत्याशियों का दिल
फतेहाबाद में रविवार को नगर परिषद के चेयरमैन व पार्षद पदों के लिए चुनाव था। सुबह जब आसमान में बादल छाए हुए थे तो प्रत्याशियों के दिल भी हिले हुए थे। उनको डर था कि कहीं बारिश दिनभर चलती रही तो मतदाता अपने बूथों पर नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन आसमान में केवल बादल छाए रहे और शाम को 6 बजे जब मतदान समाप्त हुआ तो प्रत्याशियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्री मानसून बारिश की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इससे सोमवार तक हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभावित है।
-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed