{"_id":"64b42da6979ccc01640cf696","slug":"clerks-donated-blood-while-sitting-on-dharna-50-units-of-blood-collected-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2280-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धरने पर बैठे ने लिपिकों ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धरने पर बैठे ने लिपिकों ने किया रक्तदान, 50 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में रक्तदान करने के बाद क्लेरिकल व
फतेहाबाद। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी फतेहाबाद के बैनर तले बैठे लिपिक वर्ग के कर्मचारियों ने रविवार को 12वें दिन देश के सैनिकों के नाम रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 50 यूनिट खूनदान एकत्रित हुआ। सीएडब्ल्यूएस के जिला प्रधान संदीप पूनिया ने बताया कि 12वें दिन छुट्टी के दिन होने के बावजूद भी भारी संख्या में कर्मचारी धरना पर उपस्थित रहे तथा रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
संदीप पूनिया ने बताया कि आपदा वाले क्षेत्र जाखल, टोहाना, रतिया में प्रदेश व समाज हित में लिपिक वर्ग के कर्मचारी पूर्ण रूप से प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। रजिस्टर में स्ट्राइक भरकर पूरी लगन और निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। हमारे बेसिक वेतन 35400 की मांग कार्य समीक्षा आधारित मांग है। सरकार को जल्द से जल्द उसे पूरा करना चाहिए। रविवार को भी सुबह ब्लड डोनेशन कैंप के साथ-साथ पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसके तहत रविवार को रमेश कुमारी द्वारा पौधारोपण किया गया और 100 पौधे बांटे गए। जिला कोऑर्डिनेटर चितरंजन साहू ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की एक मीटिंग 15 जुलाई 2023 को कुरुक्षेत्र में हुई है जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान सीएडब्ल्यूएस विक्रांत तवर ने की। इसमें आगामी रणनीति की जारी की गई तथा बेसिक वेतन मांग 35400 के संकल्प को दोहराया गया।
धरना स्थल पर अजमेर सिंह, राजेश कुमार, प्रवीण कुमार, लालचंद, नरेश, पुरण चंद, कंबोज विनोद, संदीप, वीरेंद्र शर्मा, राजाराम, रविंद्र कुमार, अवधेश मिश्रा, सचिन कुमार, हरदीप कुमार, सुनील कुमार, कर्मपाल, पवन कुमार, नीलम, प्रतिभा, रमेश कुमारी, रानी देवी, सरोज, प्रियंका, रितु, रेनू आदि मौजूद रहे।