फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Garbage deposited for 11 days will be picked up in three days, garbage will be picked up at main points on Sunday

11 दिनों जमा कूड़ा तीन दिन में जाएगा उठाया, रविवार को मेन प्वाइंटों पर उठेगा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Garbage deposited for 11 days will be picked up in three days, garbage will be picked up at main points on Sunday
फतेहाबाद। 11 दिनों से लगातार हड़ताल पर चल रहे नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के बाद शहर वासियों ने राहत की सांस ली है। नगर परिषद ने भी अब शहर में जमा कूड़े को हटाने के लिए तैयारियां कर ली हैं। रविवार से नगर परिषद द्वारा शहर में जमा कूड़ा उठाने का काम आरंभ होगा। नप ने दावा किया है कि तीन दिन में शहर को कचरा रहित कर दिया जाएगा। शहर में 480 टन कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 11 दिनों से हड़ताल पर चल रहे थे। उनके हड़ताल पर रहने के कारण शहर कचरे के ढेरों में तब्दील हो गया था। हर गली व नुक्कड़ पर कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा था। शहर में कचरा निस्तारण न होने के कारण डंपिंग प्वाइंटों पर तो 20 से 30 मीटर तक कचरा फैल चुका है और उसमें आवारा पशु मुंह मारते दिखाई दे रहे हैं। पूरे शहर में 480 टन कचरा एकत्रित हो गया था, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही थी। शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने के बाद शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नगर परिषद आज से उठाएगी कचरा
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल वापस लेने के बाद नगर परिषद ने रविवार से ही शहर में कचरा उठाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के मुख्य प्वाइंटों पर रविवार को कचरा उठाया जाएगा। इसके लिए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व दो जेसीबी मशीन तैयार की गई है। इसके बाद गलियों व नुक्कड़ों का नंबर आएगा। नगर परिषद ने दावा किया है कि तीन दिन में शहर से कचरा उठा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को यहां से उठाया जाएगा कचरा
फतेहाबाद में रविवार को मुख्य प्वाइंट भट्टू रोड पर डॉ. सिवाच के अस्पताल के सामने, फव्वारा चौक, जवाहर चौक, लाजपत पार्क के पास, जीटी रोड पर पुराने डीएसपी हाउस के सामने, पीएनबी मेन ब्रांच के आगे, रतिया चुंगी, ऑटो मार्केट स्थित डंपिंग प्वाइंट, खुशीराम पेट्रोल पंप के सामने, नागरिक अस्पताल के सामने व एमएम कॉलेज के सामने बने डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाया जाएगा।

कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। पहले भी शहर से कचरा उठाने के प्रयास किए गए थे, लेकिन कर्मचारियों के विरोध के कारण कचरा नहीं उठाया जा सका। अब हड़ताल समाप्त हो गई है और रविवार से शहर में कचरा उठाने का काम आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व दो जेसीबी तैयार की गई हैं।
ऋषिकेश कुमार, ईओ नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed