फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cleaners came out on the streets with brooms

Fatehabad News: झाड़ू लेकर सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी

Tue, 13 May 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 13 May 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cleaners came out on the streets with brooms
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। नगरपरिषद के कर्मचारियों ने मंगलवार अपनी मांगों और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में हाथों में झाड़ू लेकर शहर के मुख्य बाजारों में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


मंगलवार के प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान विजय ढाका ने की और संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।प्रदर्शन से पूर्व नगरपरिषद कार्यालय में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए विजय ढाका, ओम प्रकाश लोट और सत्यवान टाक ने बताया कि सरकार नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारियों से मानी गई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा, जिससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि 2024 के समझौते के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। नए पद सृजित कर कर्मचारियों की भर्ती की जाए। इसके अलावा ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को पक्का किया जाए। विजय ढाका ने बताया कि अन्तोदय का नारा देनी वाली बीजेपी सरकार ने पिछले 11 सालों में एक भी सफाई कर्मचारी पक्का नही किया है। सफाई कर्मचारी कच्ची नौकरी करते-करते रिटायर हो जाते है व रिटायरमेंट पर उन्हें खाली हाथ घर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो कर्मचारी आने वाले समय में आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। आज के प्रदर्शन में, वीरू रत्ती, राजा राम चौहान, अमित गिल, धीरज घोघलिया, ओम प्रकाश झलनियां, पवन चिंडालिया, शकुंतला, रंजना आदि मौजूद रहे।


टोहाना नगर परिषद के सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

टोहाना। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में काले बिल्ले लगाकर व उल्टा झाडू करके प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द सुनवाई नहीं की तो 16 मई को भूख हड़ताल की जाएगी। कर्मचारी नेता रविंद्र ने बताया कि आबादी के अनुसार कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। सरकार ने 11 साल में कितने सफाई व सीवरकर्मियों की पक्की भर्ती की है इसका जवाब देना चाहिए। गुरुग्राम के 3480 कर्मचारियों व एचकेआरएन कर्मचारियों की छंटनी रद्द कर ड्यूटी पर लिया जाए। इसके अलावा फायर कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर व ड्राइवरों के पद सृजित कर पक्का किया जाए। सफाई सीवर में ठेका प्रथा को बंद किया जाए, कच्चे कर्मचारियों को 10 लाख रुपये सेवानिवृत्ति लाभ व मृत्यु होने पर 20 लाख रुपये तथा आश्रितों को पक्की नौकरी दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed