फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Class 10th Hindi subject exam was held at 64 centers in the district

Fatehabad News: जिले के 64 केंद्रों पर हुई कक्षा 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा

Sat, 08 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Class 10th Hindi subject exam was held at 64 centers in the district
गांव रत्ताखेड़ा के केंद्र पर परीक्षा के बाद रिकॉर्ड सील करते ​शिक्षा विभाग के अधिकारी। 
फतेहाबाद/टोहाना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं जारी हैं। शुक्रवार को कक्षा दसवीं की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 64 केंद्रों पर करीब साढ़े 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से सख्ती जारी है।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से भी सख्ती रही। केंद्रों पर करीब 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। टोहाना में डीएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं जिले के अलग-अलग केंद्रों पर बोर्ड द्वारा बनाए गए उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से जिले में उपमंडल स्तर पर प्रश्न पत्र की तीन, एसडीएम की तीन, जिला शिक्षा अधिकारी और तीन अन्य उड़ऩदस्ते बनाए गए हैं। जिसमें चार-चार सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने केंद्र का किया निरीक्षण
टोहाना में डीएसपी उमेद सिंह ने बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित करवाने को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएसपी ने स्कूल में मौजूद स्टाफ से परीक्षा संबंधित जानकारी ली तथा कहा कि कोई भी शरारती तत्व आए या कोई बच्चा नकल करता मिले तो तुरंत सूचना दें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। डीएसपी ने बताया कि भिवानी बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा चल रही है, परीक्षाएं शांतिपूर्ण करवाने को लेकर समय-समय पर जांच की जाती है। उन्होंने बताया कि टोहाना शहर में 6, सदर एरिया में 12 तथा जाखल क्षेत्र में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा जारी है। इस दौरान शहर थाना प्रभारी देवीलाल व सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह भी मौजूद रहे।

भोड़िया खेड़ा के एक केंद्र को नहीं बदला गया

भोड़िया खेड़ा के एक स्कूल में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्कूल में कमरे छोटे होने के कारण विद्यार्थियों को आ रही दिक्कत के चलते प्रशासन की तरफ से बोर्ड को एक केंद्र को दूसरे स्कूल में स्थानांतरित करने की अनुशंसा की गई है। लेकिन अभी तक बदलाव नहीं किया गया है।


जिले में ये बनाए परीक्षा केंद्र

डिविजन केंद्र

फतेहाबाद 30

रतिया 10

टोहाना 24

जिले में बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्वक ढंग से चल रही हैं। टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। जिले में अब तक नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। - संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed