{"_id":"65c25ea3e0028258c60a0ad6","slug":"civil-hospital-gets-pediatrician-doubt-on-joining-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-112283-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को मिला शिशु रोग विशेषज्ञ, ज्वाइनिंग पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल को मिला शिशु रोग विशेषज्ञ, ज्वाइनिंग पर संशय
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल को स्थाई शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा की नियुक्ति के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन उनकी ज्वाइनिंग को लेकर संशय बना हुआ है। डॉ. सीमा जींद में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात हैं। इनके ट्रांसफर निर्देश पिछले दिनों जारी हुए थे लेकिन अभी ज्वाइन नहीं किया है।
डॉ. सीमा का नाम पिछले दिनों डीजी की डॉक्टरों को लेकर जारी हुई सूची में भी नाम था। जिसमें बताया गया था कि डॉ. सीमा के रिश्तेदार का निजी अस्पताल है। हालांकि अगर नागरिक अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर स्थाई नियुक्ति होती है तो मरीजों को फायदा होगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल में अनुबंध पर डॉ. वरूण मुंजाल नियुक्त हैं। संवाद
कोट
नागरिक अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति हुई है लेकिन संबंधित विशेषज्ञ है अभी तक ज्वाइन नहीं किया है।
-डॉ. सुभाष, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी