फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civil hospital fatehabad, duty, lab technician, patients sad fatehabad

ड्यूटी को लेकर सिविल अस्पताल में लैब टैक्नीशियन हुए आमने-सामने और लड़ाई में पसीजते रहे मरीज:

Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 02 Jun 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
civil hospital fatehabad, duty, lab technician, patients sad fatehabad
अस्‍पताल - फोटो : amar ujala
सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह 9 बजे से जांच सेंपल देने के लिए खड़े मरीजों को 11 बजे पर्ची वापिस देकर बिना सेम्पल लिए लौटा दिया। गुस्साए मरीजों ने हंगामा किया लेकिन मौके पर लैब में कोई न होने पर मरीज जांच करवाने के लिए प्राइवेट लैब पर चले गए। लैब में सेंपल न लेने के पीछे दो लैब टैक्नीशियनों की आपसी लड़ाई बताई जा रही है। लैब में काम के बोझ के चलते लैब टैक्नीशियन ड्यूटी देने से बच रहे हैं। उधर इस मामले में एसएमओ ने इंचार्ज को मामले को सुलझाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

      
बुधवार सुबह ओपीडी खुलने के बाद डाक्टर द्वारा सेम्पल लिखने पर मरीज लैब के आगे इकट्ठे होने शुरू हो गए। लैब में ट्रेनिंग के लिए आई छात्राओं ने मरीजों से पर्चियां लेनी शुरू कर दी लेकिन 11 बजे तक लैब में कोई भी टैक्नीशियन सेम्पल लेने के लिए नहीं पहुंचा और किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। 11 बजे तक सेंपल न लिए जाने पर मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया और ट्रैनिंग पर आई छात्राओं ने मरीजों को सेम्पल के लिए ली गई पर्चियों को वापिस लौटाना शुरू कर दिया। ओपीडी समय खत्म होता देख मरीज प्राइवेट लैब की तरफ दौड़े जहां पर भारी भरकम राशि देकर टैस्ट करवाने पड़े।
विज्ञापन


क्या है मामला
लैब में तैनात दो टैक्नीशियनों ने पिछले सप्ताह ड्यूटी का बटवारा किया था। जिसके हिसाब से एक लैब टैक्नीशियन को एक सप्ताह लेबर रूम से तथा दूसरे लैब टैक्नीशियन को एक सप्ताह ओपीडी लैब में सेंपल लेने थे। बताया जा रहा है कि लेबर रूम में ड्यूटी देने वाले लैब टैक्नीशियन ने ओपीडी लैब में ड्यूटी देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनो टैक्नीशियन आमने-सामने हो गए और किसी ने भी गर्मी में खड़ी गर्भवती महिलाओं, मरीजों व छोटे बच्चों की तरफ नहीं देखा और लैब में सेम्पल लेने के लिए नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में 12 बजे के बाद नहीं लिए जाते सेंपल
सिविल अस्पताल में अगर आपने उपचार के लिए आना है तो 12 बजे के बाद आने का कोई फायदा नहीं है क्यों कि अगर डाक्टर सेंपल लिखकर देगा तो टेस्ट नहीं होगे। सिविल अस्पताल की ओपीडी लैब में दोपहर 12 बजे तक ही सेम्पल लिए जाते हैं जिसकी रिपोर्ट आने में ही कम से कम 2 घंटे का समय लग जाता है।

मरीजों की जुबानी उनकी परेशानी
मैं सुबह अपने 1 साल के बेटे को लेकर आया था। टैस्ट करवाने के लिए सुबह 9 बजे खड़ा हूं लेकिन सवा दो घंटे बीतने के बाद पर्ची वापिस कर दी कि सेंपल नहीं होते।
       लालचंद, चंदडकलां

टेस्ट करवाने के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन अभी तक कोई सेम्पल लेने के लिए नहीं आया है पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दे रहे है। टेस्ट करवाने के लिए अब प्राइवेट लैब पर जा रहा हूं।

          राजकुमार तहसील चौक

मेरे सामने मामला आया था मैंने इंचार्ज डाक्टर प्राची को फोन करके लैब में व्यवस्था करने के कहा था। लैब टैक्नीशियनों का आपसी विवाद चल रहा है उसे भी सुलझाने के लिए डाक्टर प्राची को कहा गया है। इंचार्ज को कहा गया है कि लैब में सेम्पल कम से कम 1 बजे तक लिए जाएं ताकि ओपीडी प्रभावित न हो।
         डॉ.ओ.पी.दहमीवाल, एसएमओ फतेहाबाद

लैब में सेम्पल लेने को लेकर दिक्कत आई थी जिसे बाद टैक् नीशियन को भेज दिया गया था।
 डॉ.प्राची, इंचार्ज ब्लड बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed