{"_id":"40f98914eeed6bf35f12ebab4afd0939","slug":"civic-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"वक्फ लीज होल्डर ने की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वक्फ लीज होल्डर ने की भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वक्फ लीज होल्डर एसोसिएशन द्वारा केंद्र की पूर्व सरकार के दौरान वक्फ संपत्तियों पर काला कानून बनाने के विरोध में लक्कड़ मार्केट में भूख हड़ताल की गई। इस दौरान लगभग 80 महिला-पुरुषों ने कानून का विरोध जताया तथा इसे खत्म कर उनके पक्ष में कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन
साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करते हुए रोड जाम व विधानसभा घेराव की चेतावनी दी। इस दौरान अनेक व्यापारिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उनका समर्थन करने की घोषणा की। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में वक्फ किराएदार एकत्रित हुए। वक्फ लीज होल्डर एसोसिएशन के सदस्य प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए लक्कड़ मार्केट पंहुचे तथा एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने वक्फ बोर्ड को भंग करने व सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद बलवीर शर्मा, राजेंद्र महन आदि ने बताया कि वे पिछले लगभग पचास वर्षों से वक्फ बोर्ड की जमीन पर मकान बनाकर बैठे है। जहां से उनके परिवारों को सिर ढकने की छत मिली हुई है। केंद्र की पूर्व कांग्रेसी सरकार द्वारा एक काले कानून को पास कर उन्हें प्लाट खाली करने की चेतावनी दी गई थी। ऐसे में वे अपने परिवारों को कहां लेकर जाएंगे तथा घर से बेघर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से भी बात की थी। बराला ने सीएम से बात कर उनकी समस्या का हल करवाने की बात कही थी, लेकिन उसके बावजूद कोई हल नही निकला।
विज्ञापन
विस घेराव की दी चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि वक्फ बोर्ड से उन्हें यह जमीन दिलवाई जाए ताकि वो अपना गुजर बसर कर सकें। अगर उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया तो वे रोड जाम करने व विधानसभा का घेराव करने से पीछे नही हटेंगे।
इन संस्थाओं ने दिया समर्थन
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल, हरियाणा व्यापार मंडल, गुड मार्निंग कल्ब, योगाश्रम सभा, सैनी समाज प्रगति मंच, कच्चा आढती एसोसिएशन, प्राईवेट स्कूल संघ, मार्बल एसोसिएशन, अग्रवाल पीरखाना, आदि सामाजिक व राजनीतिक संगठनो ने उन्हे हर प्रकार से समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महावीर, बलदेव सैनी, मनदीप, बलवान, ओमप्रकाश खुराना, पवन गिरधर, राजबाला, बलवीर कौर, भगवंती, कल्पना, अंजू, कमलेश आदि मौजूद रहीं।