फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   civic

बिजली और सीवरेज कनेक्शन लेना है तो नगर परिषद की एनओसी आवश्यक

Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
civic
फतेहाबाद शहर का दृश्य - फोटो : Fatehabad
अब किसी भी भवन में बिजली और सीवर कनेक्शन के इच्छुक मकान मालिक को नगर परिषद से हाउस टैक्स चुकाने का अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) का होना आवश्यक होगा। इस एनओसी के बिना बिजली व सीवर कनेक्शन मिलना मुश्किल होगा। नगर परिषद ने बिजली निगम व जनस्वास्थ विभाग को पत्र लिखकर इसी तरह का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नगर निकाय के इस फैसले के बाद फतेहाबाद नगर परिषद के डिफाल्टरों में फंसे 14 करोड़ रुपये निकलने की उम्मीद है। इसके अलावा लोगों को डेवलमेंट चार्ज भी भरकर एनओसी लेनी होगी। उल्लेखनीय है कि हाउस टैक्स को लेकर नगर परिषद ने निजी फर्म से सर्वे करवाया था। सर्वे के दौरान कई गलतियां कर दी गई। रिहायशी एरिया को कर्मिशियल बता दिया गया। इसके चलते लोगों के कर्मिशियल के मुताबिक हाउस टेक्स ज्यादा लगा रखा है। अब इसे ठीक करवाने के लिए लोगों को नगर परिषद के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रजिस्ट्री करवाते समय सफाई ब्रांच की एनओसी जरूरी
रजिस्ट्री के नए पोर्टल में नगर परिषद की सफाई ब्रांच की एनओसी भी जरूरी की जा चुकी है। सफाई ब्रांच से एनओसी लेनी होगी कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का चार्ज बकाया नहीं है। नप की सफाई ब्रांच को डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की चार्ज वसूली में दिक्कत आ रही है। ऐसे में अब अगर कोई रजिस्ट्री करवाता है तो उसे बकाया चुकाना ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर किसी को बिजली या फिर सीवरेज का कनेक्शन संबंधित विभाग से लेना है तो इसके लिए नगर परिषद से एनओसी लेनी होगी। इस संबंध में उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद संबंधित दोनों विभागों के अधिकारियों को पत्र लिख दिया है कि नगर परिषद की एनओसी के बाद ही कनेक्शन जारी किया जाए।
- सुमित चौपड़ा, एमई नगर परिषद
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed