फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City Welfare Club started a mission to make people aware that daughters should not be a burden

Fatehabad News: बेटियां ही मान, लोहड़ी पर शुरू किया सम्मानित करने का अभियान

Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 24 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
City Welfare Club started a mission to make people aware that daughters should not be a burden
फतेहाबाद में सिटी वेल्फेयर क्लब के सदस्य लड़कियों को सम्मानित करते हुए
फतेहाबाद। लड़कों से लड़कियां किसी क्षेत्र में पीछे नहीं है, इसलिए इन्हें बोझ न समझें। इसी भाव के साथ सिटी वेल्फेयर क्लब लोगों को जागरूक करने के लिए बेटियों को लेकर कार्यक्रम करवा रहा है। यहां तक कि नए साल के पहले त्योहार लोहड़ी पर्व भी उन्हीं बच्चियों के साथ मनाया जा रहा है जिनकी वो पहली है।
विज्ञापन


पिछले 13 साल से सिटी वेल्फेयर क्लब लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम में बेटियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें निजी अस्पताल में उपचार को लेकर भी कार्ड दिए जाते है ताकि उन्हें उपचार में छूट मिल सके। यहां तक लड़कियों प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सिटी वेल्फेयर क्लब के प्रधान विनोद अरोड़ा बताते है कि आज से 15 साल पहले तक लड़कियों को अलग नजरिये से देखा जाता था। भ्रूण हत्या की घटनाएं भी बहुत सामने आ रही थी। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए उनके क्लब ने लोहड़ी बेटियों के नाम बनाने का फैसला लिया। इसके बाद से लगातार 13 साल से पहली लोहड़ी क्लब बेटियों के के साथ बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छुट्टियों में लड़कियों को दिया जाता है प्रशिक्षण

क्लब सचिव अरुण वधवा, सुरेंद्र गाबा, कोषाध्यक्ष विकास गोयल, उपप्रधान नवीन ललित, सोनू ग्रोवर शामिल हैं। इसके अलावा संरक्षक वीना भ्याणा के नेतृत्व में हर साल गर्मियों की छुट्टियों में लड़कियों को डांस, कुकिंग, सिलाई की कोचिंग दी जाती है। कोचिंग का खर्च क्लब ही वहन करता है। स्कूलों में जाकर लड़कियों को बेड और गुड टच की भी जानकारी दी जाती है।

- पौधरोपण में भी आगे क्लब

सिटी वेलफेयर क्लब के पदाधिकारी व सदस्य पर्यावरण के संरक्षण के लिए पार्कों में पौधरोपण भी करते हैं। क्लब हर साल 400 पौधे लगाने का लक्ष्य रखता है। इसके अलावा पिछले दिनों क्लब ने डिवाइडर पर भी पौधरोपण किया गया था।


-जिले के पिछले साल के लिंगानुपात पर नजर

माह लिंगानुपात

जनवरी 955

फरवरी 980

मार्च 1064

अप्रैल 897

मई 847

जून 789

जुलाई 927

अगस्त 902

सितंबर 1046

अक्तूबर 968

नवंबर 834

दिसंबर 886

कुल 926

-सिटी वेलफेयर क्लब पिछले 29 सालों से समाज और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहा है। क्लब द्वारा बेटियों को सम्मान देने के साथ-साथ शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम, स्लम बस्ती में नशे को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जरूरतमंद की मदद के लिए क्लब के सदस्य हर समय मौजूद रहते हैं।

- विनोद अरोड़ा, प्रधान, सिटी वेलफेयर क्लब, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed