फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City garbage not picked up for three days

तीन दिनों से नहीं उठाया गया शहर का कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
City garbage not picked up for three days
रतिया में नगर पालिका कार्यालय में खड़ी कचरे से भरी हुई गाड़ी - फोटो : Fatehabad
रतिया। रतिया के डंपिंग ग्राउंड में ग्रामीणों के विरोध स्वरूप कचरा न उतारने देने का मामला शनिवार भी नहीं सुलझ पाया, जिस कारण शनिवार को भी कचरे से भरी गाड़ियां नगर पालिका कार्यालय में खड़ी रही। वहीं नगरपालिका अधिकारियों ने डंपिंग प्वाइंट के चारों तरफ चारदीवारी बनाने के लिए 15 लाख रुपये का टेंडर ऑनलाइन कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि टेंडर एक सप्ताह में खुलने की उम्मीद है, लेकिन तब तक ग्रामीणों द्वारा कचरा न डालने की चेतावनी के कारण अब नगर पालिका प्रशासन भी मुश्किल में आ गया है। क्योंकि पहले कुछ दिनों से शहर का कचरा सड़कों पर पड़ा हुआ है और कचरे से भरी गाड़ी अभी नगरपालिका कार्यालय में खड़ी हुई हैं। नगरपालिका अधिकारियों ने कोई उचित व्यवस्था नहीं की तो शहर फिर से कचरे के ढेर से भर जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि जिस डंपिंग प्वाइंट पर नगरपालिका कचरा गिरा रही है, वह नगर पालिका की जमीन पर बना हुआ है और अगर कुछ लोगों ने वहां कचरा गिराने के लिए स्टे लिया हुआ है तो उसका नगरपालिका अधिकारियों को कानूनी तौर पर अपना पक्ष रख कर स्टे को खारिज करवाना चाहिए, लेकिन नगरपालिका अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए न्यायालय में कोई उचित कार्रवाई फिलहाल नहीं की जा रही है और शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed