फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   City council employees on strike, 40 tons of garbage not picked up from the city

हड़ताल पर रहे नगर परिषद कर्मचारी, शहर से नहीं उठा 40 टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
City council employees on strike, 40 tons of garbage not picked up from the city
नगर परिषद में हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
नगर परिषद कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से नगर परिषद कार्यालय में कामकाज ठप रहा। इसके अलावा शहर में सफाई भी नहीं हुई। डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां कार्यालय में ही खड़ी रही। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर से करीब 40 टन कचरा नहीं उठा। वहीं नप के स्थायी कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। शुक्रवार को हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। सोमवार तक छुट्टी रहने के कारण मंगलवार को ही काम हो सकेंगे।
विज्ञापन

नगरपरिषद कर्मचारी दो दिन की भूख हड़ताल के बाद नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंदोलन को तेज करते हुए शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों द्वारा नगरपरिषद कार्यालय प्रांगण में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लोट ने की व संचालन सचिव सतबीर सहारण ने किया। हड़ताल में सभी सफाई कर्मचारी, फायर कर्मचारियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटरों, टाटा ऐस चालकों, लिपिक स्टाफ व अन्य सभी प्रकार के कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपप्रधान ओमप्रकाश लोट ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों ने इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किए हैं और जीत हासिल की है, आगे भी कर्मचारी अपनी मांगों का समाधान न होने तक आंदोलन को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार ने कई बार बातचीत के लिए संघ के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया लेकिन मांगे माने जाने के बावजूद उनको लागू करने को लेकर पत्र जारी नहीं किया गया। सरकार की इस वादाखिलाफी से कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

संघ के सचिव सतबीर सहारण ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को मानते हुए लागू नहीं करती है तो एक दिन की इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तबदील कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार व प्रशासन की होगी। आज की हड़ताल में कैशियर नरेश राणा, शकुंतला, सलोचना, राहुल शर्मा, राजकुमार फोगाट, प्रगट, मुकेश कुमार, नवीन भाटिया सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। आज के प्रदर्शन को पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों की ओर से महासंघ प्रधान मुंशीराम कंबोज व सर्व कर्मचारी संघ प्रधान इंद्र घासी ने भी भाग लिया और अपना समर्थन दिया।

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर में लगे कचरे के ढेर।

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण शहर में लगे कचरे के ढेर।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed