फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Children in dengue, 30 new patients found

डेंगू के जद में बच्चे, 30 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Children in dengue, 30 new patients found
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान लारवा मिलने पर पानी निकालते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू का खतरा जिले में खासकर फतेहाबाद शहर में बढ़ता ही जा रहा है, डेंगू की जद में अब बच्चे भी आ रहे हैं। रविवार को फतेहाबाद शहर में डेंगू के रिकॉर्ड 30 नए केस मिले हैं। इसमें सात बच्चे भी शामिल हैं। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। सबसे अधिक मरीज फतेहाबाद शहर में ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते डेंगू के मरीजों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को शहर में महाअभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की 50 टीमों ने डोर टू डोर सर्वे किया और लारवा जांचा। टीम ने 2790 घरों की जांच की। यहां पर 167 घरों में लारवा मिला। ये ही नहीं शक्ति नगर में दो घरों में दोबारा लारवा मिलने पर विभाग ने दो घरों के चालान भी किए है।
विज्ञापन

शहर में यहां मिले डेंगू के मरीज
रविवार को जिले में मिले डेंगू के मरीजों में शहर के अग्रवाल कॉलोनी निवासी 14 और 15 वर्षीय बालक, नागपाल चौक निवासी 24 वर्षीय युवक, मेन बाजार, नवासी 34 वर्षीय युवक, जगजीवनपुरा मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय युवक, पुराना बस स्टैंड निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला, फतेहाबाद निवासी 55 वर्षीय महिला, नागपाल चौक निवासी 45 वर्षीय महिला, शक्ति नगर निवासी 19 वर्षीय युवती, नहर कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय बालक , विचार आश्रम रोड निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, गीता मंदिर के पास 26 वर्षीय युवक, ठाकर बस्ती निवासी युवती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय लड़की और 12 वर्षीय बालक, बीघड़ रोड निवासी 7 वर्षीय बालक, दीप होटल के पास 34 वर्षीय युवक, लंग मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय महिला, भोड़िया खेड़ा निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला, बत्रा धर्मशाला के पास निवासी 35 वर्षीय युवक, सुंदर नगर निवासी 29 वर्षीय युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय लड़की, सन्यास आश्रम रोड निवासी 60 वर्षीय महिला, सन्यास आश्रम रोड निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, जवाहर चौक निवासी 28 वर्षीय युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी 27 और 29 वर्षीय युवती, मॉडल टाउन निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग, जवाहर चौक निवासी 18 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल कॉलोनी में 8 मरीज मिले 4 बच्चे शामिल
शहर फतेहाबाद में ही सबसे ज्यादा डेंगू मरीज मिले हैं। शहर की अग्रवाल कॉलोनी में रोजाना डेंगू मरीज मिल रहे है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को यहां पर 8 केस मिले है। इसमें चार बच्चे शामिल हैं। जिले में रविवार को मिले नए केसों में 7 बच्चे भी शामिल हैं।
पहली बार लारवा मिलने पर दो घरों के काटे चालान
शहर में डेंगू का खतरा बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नप के साथ मिलकर सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने पहली बार लारवा मिलने पर चालान काटा है। शक्ति नगर में दो घरों के मालिकों के चालान दिए गए हैं।
डेंगू के 18 मरीज अभी अस्पताल में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 844 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 155 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 30 मरीज अब तक अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इसमें अभी फिलहाल 12 मरीज दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 2.62 लाख घरों में लारवा जांच चुका है, इसमें 3582 घरों में लारवा मिला है।

कोट
जिले में डेंगू का लारवा जांचने के लिए रविवार को अभियान चलाया गया और लोगों को जागरूक किया गया। जिले में रविवार को 30 नए डेंगू मरीज मिले हैं। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें और अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed