फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Child dies from road accident

फोरलेन पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलटा श्रद्वालुओं से भरा थ्री व्हीलर, ढाई साल के बच्चे की मौत, आठ घायल

Sun, 06 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Child dies from road accident
फो गांव करनौली में पितृदेव के मंदिर में माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो गांव दौलतपुर मोड़ पर रविवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गया। हादसे में तिपहिया सवार ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तिपहिया सवार सभी लोग फतेहाबाद के आजाद नगर के निवासी हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी थ्री व्हीलर चालक श्रवण ने बताया कि उसके मोहल्ले की ही सुमित्रा देवी ने गांव करनौली के मंदिर में माथा टेकने जाने के लिए उसका थ्री व्हीलर किया। रविवार दोपहर को वह अपने बेटे रवि के साथ महिलाओं, बच्चों समेत छह लोगों को लेकर गांव करनौली मंदिर के लिए निकला। फोरलेन पर गांव दौलतपुर मोड़ के करीब फतेहाबाद की तरफ से अचानक लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसके थ्री व्हीलर में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से उसका टेंपो पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तिपहिया में चालक समेत सभी लोग फंस गए जबकि एक बच्चा नीचे दब गया। वहां मौजूद राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों दो साल के नक्ष को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा 44 वर्षीय सुमित्रा, 40 वर्षीय गिरदावरी देवी, 40 वर्षीय अलका रानी, पांच वर्षीय लव, तीन वर्षीय संगम, छह वर्षीय नूर, श्रवण व बेटा रवि घायल हो गए।
विज्ञापन

दादी के साथ जिद में गया था नक्ष
नक्ष अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है। बताया जा रहा है कि नक्ष अपनी दादी गिरदावरी के साथ चलने के लिए जिद कर रहा था। जिसके चलते दादी ने उसे मंदिर चलने के लिए साथ ले लिया। घटना के दौरान नक्ष अपनी दादी की गोदी में था और साथ अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। लेकिन टक्कर के बाद टेंपो के नीचे दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुके हैं दौलतपुर मोड़ पर हादसे
फोरलेन पर पहले भी हादसे हो चुके है। दो माह पहले हांसपुर चौक पर दो कारों की भिड़ंत हुई थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी और घायल पत्रकार अभी तक कोमा में है। हादसे में दस लोग घायल हुए थे। दौलतपुर मोड़ पर चार घंटे में ही दो हादसे हो गए हैं। दौलतपुर मोड़ पर सुबह भी कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हुई थी।
हादसे में एक बच्चे की मौत हुई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है। - दलजीत सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed