फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chikungunya knocked in the district after two years

Fatehabad News: जिले में दो साल बाद चिकनगुनिया ने दी दस्तक, डेंगू के मिले चार मरीज

Wed, 06 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 06 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Chikungunya knocked in the district after two years
फतेहाबाद में डेंगू के लिए सर्वे करते कर्मचारी।
फतेहाबाद। डेंगू के साथ-साथ जिले में दो साल बाद चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है। मंगलवार को चिकनगुनिया ग्रस्त महिला और डेंगू के चार नए केस मिले हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या जिले में 66 तक पहुंच गई है। मंगलवार को जिले में मिले चिकनगुनिया और डेंगू ग्रस्त मरीजों के मद्देनजर सिविल सर्जन कार्यालय ने टीमों को आसपास क्षेत्र में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को गांव कंवलगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला चिकनगुनिया पॉजिटिव मिली है। महिला हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी। यहां जांच के दौरान पॉजिटिव मिली। हालांकि, महिला अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है और स्वस्थ है। वहीं गांव मेहूवाला निवासी 18 वर्षीय युवक, फतेहाबाद के रतिया चुंगी निवासी 14 वर्षीय किशोरी और बीघड़ रोड निवासी 9 वर्षीय लड़की, गांव फुलां निवासी 35 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

30 मरीज हो चुके हैं अस्पताल में दाखिल
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में डेंगू के 66 केस मिल चुके है। इसमें 30 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। 8 मरीज सरकारी और 22 निजी अस्पताल में दाखिल रहे हैं। फिलहाल दो मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2021 में मिले थे चिकनगुनिया के पांच केस :
चिकनगुनिया का जिले में दो साल बाद केस मिला हैं। वर्ष 2021 में चिकनगुनिया के पांच केस मिले थे। इसके बाद वर्ष 2022 और 2023 में कोई केस नहीं मिला। अब एक महिला संक्रमित मिली है। अधिकारियों की मानें तो बुखार के साथ जोड़ों में दर्द व सूजन होना, कंपकपी व ठंड के साथ बुखार का अचानक बढ़ना, सिर में दर्द होना आदि चिकनगुनिया के लक्षण हैं। सावधानी बरतने के लिए डेंगू व चिकनगुनिया फैलाने वाला एडिज मच्छर दिन में काटता है और जमा हुए साफ पानी में ही पनपता है। घरों के आसपास गड्ढों को मिट्टी से भरवा दें।


वर्जन :जिले में चिकनगुनिया का एक केस मिला है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है और अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो चुका है। लोगों से अपील है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई रखें। अगर डेंगू को लेकर लक्षण हैं तो जांच जरूर करवाएं। - डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed