फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chief Minister's flying squad raids in Ellenabad municipality, eight out of 20 employees found absent

Fatehabad News: ऐलनाबाद नगरपालिका में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा, 20 में से आठ कर्मचारी मिले गैर-हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's flying squad raids in Ellenabad municipality, eight out of 20 employees found absent
ऐलनाबाद नगरपालिका कार्यालय में जांच करते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम।
ऐलनाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को ऐलनाबाद स्थित नगरपालिका कार्यालय में छापा कार्रवाई की। टीम सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर नगरपालिका कार्यालय में दाखिल हुई। इस दौरान 20 में से 12 कर्मचारी ही हाजिर मिले।
विज्ञापन

टीम को सूचना थी कि ऐलनाबाद नगरपालिका में सरकारी कार्य समय पर नहीं किया जा रहा है तथा अधिकारी व कर्मचारी भी निर्धारित समय पर कार्यालय में हाजिर नहीं रहते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार ने बीडीपीओ रमेश कुमार को साथ लेकर नगरपालिका में दबिश दी। टीम ने आते ही हाजिरी रजिस्टर चेक कर अन्य रिकॉर्ड को भी खंगालना शुरू कर दिया। हाजिरी रजिस्टर के अनुसार 20 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 12 ही हाजिर मिले। इसमें से नगरपालिका सचिव पंकज के जिला नगर आयुक्त कार्यालय में सिरसा जाने की बात कही गई। सचिव पंकज से मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि उनके पिताजी हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हैं, इसलिए वे जिला नगर आयुक्त से स्वीकृति लेकर आया हूं। इसके अलावा छह कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की जानकारी दी गई। भवन निरीक्षक सुरेश कुमार के पास नगरपालिका ऐलनाबाद का अतिरिक्त कार्यभार है, जबकि उनके पास नियमित कार्यभार नगरपालिका रानियां का है।
विज्ञापन


सीएम विंडो की 31 शिकायतें एक वर्ष से लंबित
नगरपालिका कार्यालय के रिकॉर्ड में 15 नो-ड्यूज सर्टिफिकेट यानी एनडीसी लंबित है। इनकी समय अवधि अभी खत्म नहीं हुई। इसके अलावा नगरपालिका में 44 विकास कार्यों की निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिनमें से 16 विकास कार्य प्रगति पर है तथा 22 विकास कार्यों के कार्य आदेश जारी किए जाने हैं। छह विकास कार्यों की निविदाएं पुनः आमंत्रित करने की कार्रवाई की जा रही है। नगरपालिका में सीएम विंडो के माध्यम से कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 107 का निपटान किया जा चुका है तथा 31 शिकायतें लगभग एक वर्ष से लंबित हैं। उक्त शिकायतें आपसी रंजिशन कोर्ट केस इत्यादि के कारण लंबित बताई गई हैं। 13 शिकायतें एडीशनल मार्क हुई हैं, जिनमें से 9 का निपटान कर दिया गया है तथा चार लंबित है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते में एसआई राजेश कुमार, एसआई साधुराम, एएसआई रामफल, ईएसआई जयवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed