फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheating of eight lakh 40 thousand on the pretext of getting 100 kg dates to the Indian Army

भारतीय सेना को 100 किलो खजूर दिलाने के बहाने आठ लाख 40 हजार की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cheating of eight lakh 40 thousand on the pretext of getting 100 kg dates to the Indian Army
भट्टूकलां। भारतीय सेना के नाम पर दो युवकों ने भट्टूकलां के डॉ. बीएस बैनीवाल से ऑनलाइन आठ लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने डॉ. बीएस बैनीवाल की शिकायत पर बीकानेर निवासी एस गोविंद राव और कुलदीप सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डॉ. बीएस बैनीवाल ने पुलिस को बताया कि उनका बीकानेर के पास खजूर फार्म है। इस क्षेत्र में आमतौर पर मिलिट्री की मूवमेंट रहती है। उनके पास 13 जनवरी को एस गोविंद राव नाम के युवक का फोन आया कि उन्हें मिलिट्री कैंटीन के लिए खजूर चाहिए। 100 किलो खजूर खरीदने की बात हुई तो डॉ. बैनीवाल ने कहा कि पेमेंट खाते में डालनी होगी। गोविंद राव ने इस पर कहा इस विषय में कमांडेंट कुलदीप सिंह बात करेंगे। खुद को सेना में कमांडेंट बताते हुए कुलदीप ने उन्हें फोन कर कहा कि वह उनके खाते में 5 रुपये डाल दे और उसके बाद वह (कुलदीप) उनके खाते में 10 रुपये डाल देगा। इससे अकाउंट चेक हो जायेगा। डॉ. बैनीवाल ने यही किया। कुलदीप ने कहा कि आप अपने लैपटॉप में अपना ऑनलाइन खाता ओपन रखें ताकि पेमेंट का पता चल सके। कुछ देर बाद जब डॉ. बैनीवाल ने खाता संभाला तो पाया कि उनके खाते से आठ लाख 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। भट्टूकलां थाना प्रभारी ओमप्रकाश चुघ ने बताय कि डॉक्टर बैनीवाल ने 14 जनवरी को साइबर सेल में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने अब मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed