फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheated online by pretending to be an acquaintance, case registered

Fatehabad News: परिचित बताकर ऑनलाइन ठगी की, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cheated online by pretending to be an acquaintance, case registered
रतिया। रतिया के टिब्बा कॉलोनी निवासी सब्जी व्यापारी विक्की दामड़ी से साइबर ठगी की गई है। ठग ने फोन पर बातचीत करते हुए परिचित बताया और पारिवारिक समस्या होने की बात कहते हुए पैसों की मांग की। इसके बाद व्यापारी ने दो खातों में पैसे डाल दिए। बाद में पता लगा कि उसके साथ एक लाख एक हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। इसके बाद मामले की शिकायत 1930 नंबर पर दी। साइबर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 419 व 420 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

व्यापारी विक्की ने बताया कि 5 दिसंबर को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई और फोन करने वाले ने खुद को उसका परिचित सब्जी व्यापारी राकेश शर्मा बताया और कहा कि उसको पैसों की सख्त जरूरत है। वह पैसे थोड़े दिनों में वापस कर देगा। जिस पर उसने बैंक खाते से एक बार 95 हजार रुपये गूगल पे से और दूसरी बार 6 हजार रुपये फोन पे से उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। थोड़े दिनों के बाद जब उसने अपने परिचित राकेश शर्मा के पास फोन किया और रुपये देने को कहा तो उन्होंने कहा कि उसने तो उससे कोई पैसे नहीं मांगे। इसके बाद उसे एहसास हुआ कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed