फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cheated of Rs 98 thousand in the name of increasing credit card limit

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 98 हजार रुपये ठगे

Wed, 29 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 98 thousand in the name of increasing credit card limit
रतिया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 98,264 रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वार्ड 6निवासी भगत सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को दोपहर को उसके फोन पर एक महिला का फोन आया। उसने कहा कि वह बैंक की तरफ से बोल रही है और उसके कार्ड की लिमिट बढ़ा दी गई है।
इस पर उसने अपनी बातों में फंसा लिया और ओटीपी ले लिया। कुछ समय बाद एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से 98,264 कटने का मैसेज आया। पुलिस ने भगत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लिंक पर क्लिक करने से कटे 50 हजार रुपये

टोहाना। शहर के तूर नगर निवासी एक व्यक्ति की ओर से लिंक पर क्लिक करने के बाद हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तिलक राज ने बताया कि 4 जनवरी को सांय करीब 5 बजे उसके पास एसबीआई का रिडीम प्वाइंट का मैसेज आया जब उसने ऑनलाइन लिंक खोला तो उसके मोबाइल पर मैसेज आया। इसके बाद उसने देखा कि उसके खाते से 50 हजार रुपये कट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed