फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Changes made in the system of making happy cards, still people got worried

Fatehabad News: हैप्पी कार्ड बनवाने के व्यवस्था में किया बदलाव, फिर भी लोग हुए परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Changes made in the system of making happy cards, still people got worried
फतेहाबाद। हैप्पी कार्ड को लेकर सोमवार को नए बस स्टैंड प्रांगण में बिगड़ी व्यवस्था के बाद मंगलवार को रोडवेज अधिकारियों ने कुछ बदलाव किया। मगर यह बदलाव भी नाकाफी साबित हुआ। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को नए बस स्टैंड प्रांगण में हैप्पी कार्ड बनाते समय सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी ऑपरेटर के ऊपर खड़े हो गए थे और उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाकर कार्ड बांटने का कार्य करवाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को विभाग द्वारा व्यवस्था बदल दी गई और साथ ही मौके पर पुलिस कर्मचारी भी तैनात किए गए। पहले नीचे कुछ पोस्टर लगा दिए गए, जिसमें कुछ नंबरों की सूची अंकित कर दी गई ताकि वहां पर आने वाले लोगों को बांटे जा रहे कार्ड संख्या के बारे में पता चल सके। जिस लाभार्थी के हैप्पी कार्ड की संख्या का उस सूची से मिलान होता, उसे ऊपर दूसरी मंजिल पर बने हॉल में भेज दिया जाता। वहां पर तैनात पुलिस कर्मचारी भीड़ को नियंत्रित करते हुए अंदर सिर्फ 20 लाभार्थियों को कार्ड लेने के लिए भेजते रहे। 20 लाभार्थियों के अंदर जाने के बाद गेट बंद कर देते रहे। इसके बाद कर्मचारी विभाग के पास आए 90 हजार हैप्पी कार्डों में से लाभार्थी के कार्ड को ढूंढ़कर देते रहे। मंगलवार को हैप्पी कार्ड के वितरण में 15 से अधिक कर्मचारी लगाए गए। करीब 10 मिनट के बाद कार्ड मिलने पर लाभार्थी को बुलाकर ओटीपी वेरिफाई करके कार्ड सौंपते रहे।
विज्ञापन

हाल के बाहर खड़े लाभार्थियों ने झेली परेशानी
इस दौरान अंदर बैठे लाभार्थी हॉल में लगे 15 से अधिक पंखों की हवा लेते रहे। मगर जो लाभार्थी हॉल के बाहर खड़े थे। वहां पर लगे सिर्फ दो पंखे पूरी भीड़ के लिए नाकाफी साबित हुए। बाहर इंतजार कर रहे पाल सिंह, मुकेश, राममेहर, सुरजीत सिंह, कमलेश रानी आदि लाभार्थियों ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से आ गए थे। मगर दो से ढाई घंटे इंतजार करने के बाद उनका नंबर आया। कर्मचारियों द्वारा जो व्यवस्था बनाई गई है, वह सही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी खुद अंदर कूलर के नीचे बैठे रहे, लेकिन जनता के लिए कोई प्रबंध नहीं किया हुआ। पानी के लिए भी कोई प्रबंध नहीं किया हुआ है। इस दौरान दो युवकों ने अंदर जाने के लिए गेट खटखटाना शुरू किया, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। इसके बाद वे गैलरी से होते हुए खिड़की के जरिये अंदर घुसने लगे तो पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें डांट लगाकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा। फिर उन युवकों को बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन में बांटे गए 1180 हैप्पी कार्ड
रोडवेज प्रशासन की ओर से दो दिन में 1180 हैप्पी कार्ड बांटे गए हैं। सोमवार को 550 जबकि मंगलवार को 630 कार्ड बांटे गए। कार्ड वितरण पुलिस की मौजूदगी में किया गया।


कोट
नए बस स्टैंड में हैप्पी कार्ड को लेकर आने वाले लाभार्थियों से अपील है कि वे कर्मचारियों का सहयोग करें। सोमवार को बिगड़ी व्यवस्था के चलते नए सिरे से व्यवस्था तैयार की गई। अगर फिर भी किसी नागरिक को दिक्कत आ रही है तो उसे दूर किया जाएगा।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed