फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chandramohan targeted former CM, said- Manohar Lal should be ashamed of his comments on Bhajan Lal

Haryana: चंद्रमोहन ने पूर्व CM पर साधा निशाना, कहा- भजनलाल पर की गई टिप्पणी पर मनोहर लाल को आनी चाहिए शर्म

Sat, 11 May 2024 10:49 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 May 2024 10:49 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप के दौर में कांग्रेस नेता चंद्रमोहन ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल के लेकर कही गई बातों के लिए मनोहर लाल को शर्म आनी चाहिए। वह जिम्मेदार पद पर रहे हैं

विज्ञापन
Chandramohan targeted former CM, said- Manohar Lal should be ashamed of his comments on Bhajan Lal
कांग्रेस नेता चंद्रमोहन - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि मनोहर लाल को चौधरी भजनलाल पर की गई टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए। वह जिम्मेदार पद पर रहे हैं, ऐसी बातें उन्हें शोभा नहीं देती है। कहने को तो मैं भी बहुत कुछ बोल सकता हूं, उनके बारे में। मगर, मैं अध्यात्म से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं। मैं ऐसी अभद्र बातें बोलकर अपना मुंह और जनता के कान खराब नहीं करना चाहता।

विज्ञापन


चंद्रमोहन ने शुक्रवार को भी फतेहाबाद हलके के गांवों में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान वह गांव खजूरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने फिर से दोहराया कि मेरे पिता चौधरी भजनलाल ने 14 साल सीएम रहकर पूरे इलाके की सेवा की। मैं भी 35 साल से राजनीति कर रहा हूं और पहली बार वोट मांग रहा हूं। पूरा विश्वास है कि यहां के मतदाता मुझे निराश नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मैं तो कई साल से कह रहा हूं सैलजा सीएम बनेंगी
कुमारी सैलजा को विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम घोषित करने के सवाल पर चंद्रमोहन ने कहा कि मैं तो कई साल से कह रहा हूं कि कुमारी सैलजा सीएम बनेंगी। यह अपनी तरफ से नहीं, बल्कि जनता की आवाज सुनकर कह रहा हूं। बाकी फैसला तो हाईकमान और विधायक दल को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को तो जनता घसीट कर उतारेगी
चंद्रमोहन ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालातों में नैतिकता के आधार पर भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए। मगर, भाजपा में नैतिकता नाम की चीज नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ये इस्तीफा देंगे। इनको तो हरियाणा की जनता घसीट कर ही कुर्सी से उतारेगी। उनके और कुलदीप बिश्नोई दोनों के ही राजनीति में फिलहाल संघर्ष करने के संबंध में पूछे गए सवाल पर चंद्रमोहन ने कहा कि जीवन का नाम ही संघर्ष है। हर कोई संघर्ष करता है, बहुत जल्द अच्छा होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कुलबीर बैनीवाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विनीत पूनिया सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed