फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chandramohan Bishnoi took charge of campaign, Political atmosphere changed in Fatehabad

चंद्रमोहन बिश्नोई ने संभाला प्रचार: फतेहाबाद में पैतृक गांव पहुंचे, कहा- पहली बार वोट मांगने आया हूं

Wed, 08 May 2024 09:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 May 2024 09:36 AM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के प्रचार में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन कूद पड़े हैं। चंद्रमोहन बिश्नोई अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर रोही पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 35 साल के राजनीतिक काल में पहली बार वोट मांगने आया हूं।

विज्ञापन
Chandramohan Bishnoi took charge of campaign, Political atmosphere changed in Fatehabad
गांव मोहम्मदपुर रोही में कुमारी सैलजा के साथ मंच पर मौजूद चंद्रमोहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी कुमारी सैलजा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने बिश्नोई बहुल गांवों में मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को चंद्रमोहन बिश्नोई ने कुमारी सैलजा के साथ गांव धांगड़, बड़ोपल, मोहम्मदपुर रोही आदि का दौरा किया। इस दौरान अपने पैतृक गांव मोहम्मदपुर रोही में जनसभा को संबोधित करते हुए चंद्रमोहन ने कहा कि मोहम्मदपुर रोही हमारा अपना गांव है। 35 साल के राजनीतिक काल में पहली बार वोट मांगने आया हूं। निराश मत करना।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी स्व. भजनलाल का बचपन भी यहीं पर गुजरा। उन्होंने पूरी उम्र आपकी सेवा की। मैंने भी सेवा की है। मेरा बचपन यहीं पर बीता है। स्कूल की छुट्टियों में हम यहीं आया करते थे। कुमारी सैलजा ने मुझे राजनीतिक जीवनदान दिया है, इसलिए मैं इनका अहसान नहीं उतार सकता हूं। पिछले दिनों लोकसभा की टिकट दिलाने के लिए भी जोर लगाया। मगर कई बार परिस्थितियां या नसीब नहीं होता है। पांच साल बाद फिर देख लेंगे। अभी तो राष्ट्र व संविधान को बचाने के लिए काम करना है। कुमारी सैलजा की जीत ही उनका पहला कर्तव्य है।
विज्ञापन


जिसका गारंटर मजबूत, उसकी चिंता की जरूरत नहीं
इससे पहले गांव धांगड़ में भी जनसभा हुई। यहां कुमारी सैलजा ने सबसे पहले गुरु जंभेश्वर मंदिर में मत्था टेका। यहां जनसभा में चंद्रमोहन ने कहा कि धांगड़ गांव मेरे पिताजी स्व. भजनलाल का पहला गांव था। ग्रामीणों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्थानीय नेता और कुमारी सैलजा उनके कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे। जिसका गारंटर मजबूत होता है, उसको चिंता नहीं करनी चाहिए। हमने पहले भी जनता की सेवा की है, आगे भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई भाई-बहन बाहर गए हैं, उनको बुलाएं। कोई नाराज हैं, तो उनको मनाएं। अगर मुझे नहीं ले जाने की जरूरत है, तो मैं तैयार हूं। इस दौरान कुमारी सैलजा ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस को वोट देने में तो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मगर इन मशीनों का क्या करेंगे। इनमें सेटिंग हो गई तो। इस पर सैलजा ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के मुलाजिम भी इस सरकार से नाराज हैं। कोई भी मुलाजिम व अधिकारी कोई गलत काम नहीं होने देगा। इसलिए जी भरकर वोट डालना। इस मौके पर पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह, पूर्व विधायक बलवान दौलतपुरिया, प्रहलाद गिल्लाखेड़ा, चंद्रमोहन पोटलिया सहित कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


अब कुलदीप बिश्नोई पर भी बढ़ेगा प्रचार का दबाव
कांग्रेस की ओर से चंद्रमोहन के दौरे के बाद अब भाजपा की ओर से कुलदीप बिश्नोई पर भी बिश्नोई बहुल गांवों में प्रचार का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में अगर कुलदीप बिश्नोई भी मैदान में उतरेंगे तो माहौल ज्यादा रोमांचक बनेगा। हालांकि, चंद्रमोहन व कुलदीप के चचेरे भाई दुड़ाराम फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से ही भाजपा विधायक हैं। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव की बागडोर हलके में दुड़ाराम ने ही संभाली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed