फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chances of rain with strong winds in the district

Fatehabad News: जिले में तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain with strong winds in the district
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड से धूप से बचने के लिए चेहरे को दुपट्टें से ढककर जातीं युवती। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार को मौसम साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप खिली रही। इससे तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 9 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


जिले में गेहूं और अन्य रबी फसलों की कटाई का सीजन जारी है। धूप के कारण फसलों में नमी कम हुई है जिससे कटाई और थ्रेसिंग के काम में तेजी आई है। मौसम साफ होने और धूप खिलने से किसानों को राहत मिली है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि अगर इन दिनों बारिश होती है तो फसलों की कटाई का काम प्रभावित हो सकती है। तेज हवा चलने से कटाई की हुई फसलों के बिखर सकती है। किसानों को सलाह है कि मौसम को देखते फसलों की कटाई का काम करें।
विज्ञापन


:: राज्य में 9 तक मौसम परिवर्तनशील रहने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से सोमवार रात से 8 तक के दौरान राज्य में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम व तेज बारिश होने के आसार हैं। बीच-बीच में हवाओं में हल्का बदलाव व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम, विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed