फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Chairperson and councilor unaware of government's ownership scheme

Fatehabad News: सरकार की स्वामित्व योजना से चेयरपर्सन और पार्षद अनजान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chairperson and councilor unaware of government's ownership scheme
जिला परिषद की विशेष बैठक के दौरान उप​स्थित चेयरपर्सन सुमन ​खिचड़, पार्षद व अ​धिकारी। 
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना से जिला परिषद के जनप्रतिनिधि पूरी तरह अनजान हैं। खुद की सरकार की ही योजना से अनभिज्ञ जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने परिषद की विशेष बैठक में लाल डोरे का दायरा बढ़ाने की मांग करते हुए प्रस्ताव रख दिया। इस पर परिषद के सीईओ सुरेश वर्मा ने नसीहत दी कि सरकार स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरे को खत्म कर रही है। अगर यह प्रस्ताव पास हुआ तो गलत संदेश जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि ऐसा लगेगा कि फतेहाबाद जिला परिषद को योजना की जानकारी ही नहीं है। इसके बाद इस प्रस्ताव को अगली बैठक में लंबित रख लिया गया। वहीं, जनसंवाद कार्यक्रम में आई शिकायतों के निपटारे के लिए जिला परिषद का फंड देने से पार्षदों ने इन्कार कर दिया। दरअसल, मंगलवार को जिला परिषद में कुछ एजेंडों को पास करने के लिए चेयरपर्सन सुमन खिचड़ की अध्यक्षता में विशेष बैठक रखी गई। बैठक सुबह 10 बजे रखी गई। मगर सवा 11 बजे शुरू हो पाई। इस पर चेयरपर्सन ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि 10 बजे बैठक का समय तय हुआ था। 11 बजे के बाद भी बुला-बुलाकर लाना पड़ रहा है। बैठक में जिला परिषद व पंचायती राज विभाग द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट मांगने के अलावा किशोर न्याय बोर्ड को स्थानांतरित करने, सीएचसी-पीएचसी निर्माण व मरम्मत करवाने, जिला परिषद कार्यालय में नवीनीकरण करवाने सहित 9 एजेंडे रखे गए।
विज्ञापन

पार्षद अनूप कुमार बोले- पैसा जिला परिषद का लग रहा, सरपंच अपनी मोहर लगवा रहे
बैठक में जिला परिषद के कार्यों की सूची नहीं मिलने को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाए। वार्ड नंबर 17 के पार्षद अनूप कुमार ने कहा कि गांवों में पैसा जिला परिषद का लग रहा है। मगर मोहर सरपंच अपनी लगवा रहे हैं। जिस पार्षद के वार्ड में जिला परिषद की ओर से जो भी काम हो, उसकी सूची पार्षदों को उपलब्ध होनी चाहिए। इसी तरह वार्ड नंबर तीन के पार्षद गौरव शर्मा ने भी कहा कि वार्ड में जो काम किए जाएं, उनकी सूची पार्षदों को मिलनी चाहिए। गांवों में जिला परिषद के काम हो रहे हैं, लेकिन जनता सोच रही है कि सरपंच करवा रहा है। मेरे वार्ड में चार काम चल रहे हैं, लेकिन मुझे एक की भी सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने एक्सईएन से पूछा, जो काम हो चुके उनके उद्घाटन क्यों नहीं करवा रहे

बैठक में चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ने अधिकारियों से सवाल-जवाब भी किए। उन्होंने पंचायती राज विभाग के एक्सईएन देवेंद्र कुमार से पूछा कि जो निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, उनके उद्घाटन क्यों नहीं करवाए जा रहे हैं। इस पर एक्सईएन ने जवाब दिया कि जो काम पूरे हो गए हैं, उनके उद्घाटन के लिए कार्यक्रम तय कर दिए जाएंगे। चेयरपर्सन ने निर्देश दिए कि जो काम हो चुके हैं, उनकी सूची उनके कार्यालय में उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने पार्षदों को भरोसा दिलाया कि जो काम उनकी ग्रांट से हुए हैं, उनका शिलान्यास व उद्घाटन जिला पार्षद से ही करवाया जाएगा। बैठक में उपाध्यक्ष कलाशो देवी, पूजा भाल सिंह, गौरव शर्मा, बिंद्र पाल, वकील नथवान, अंजू बाला, गगन गोदारा सहित 12 पार्षद उपस्थित रहे।
कुत्तों के बधियाकरण के लिए कंट्रोल सेंटर का ढांचा बनाने की रखी मांग
बैठक में अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने गांव धांगड़, बड़ोपल, काजलहेड़ी व ढाणी माजरा में वन्य जीवों के लिए आरक्षित जगह को जिला परिषद के अधीन लेने और कुत्तों के बधियाकरण के लिए गांव बड़ोपल में आधा एकड़ में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का ढांचा बनाने की मांग रखी। कड़वासरा ने बताया कि जिले में कुत्तों का बधियाकरण करने के लिए ढांचा नहीं है। वन विभाग की बड़ोपल में चार एकड़ जमीन में से आधा एकड़ में यह ढांचा बना दिया जाएगा, तो यह काम आसानी से हो सकेगा।
इन मुद्दों को भी रखा गया
- प्रत्येक पार्षद को 100-100 मोगे देने का प्रस्ताव पास किया गया।
- गांवों में कूड़ा-कर्कट एकत्रित करने के लिए एक-एक वाहन हर वार्ड के लिए खरीदने का प्रस्ताव पास हुआ।
- जिन ठेकेदारों का काम ठीक नहीं है, उनको ब्लैक लिस्टेड करने के लिए लिखा जाएगा।
- एक सप्ताह में सात सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति बनाई जाएगी, जिसमें 2 महिला, एक एससी सदस्य होगा।
- डीपीआरसी हॉल से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा। यदि रखेंगे तो खेल विभाग की जिम्मेदारी तय होगी।
- गांव जांडवाला सोतर, हड़ौली, पिछलियां व अहलीसदर में 2 करोड़ 66 लाख से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे।
- गांव बड़ोपल व भूथन कलां में खंड स्तरीय हेल्थ यूनिट का भवन बनेगा।
- गांव सिधानी, दीवाना, मूसाखेड़ा, तामसपुरा में सब हेल्थ सेंटर बनेंगे।
- पंचायत स्तर पर किए जाने वाले पौधरोपण का जिम्मा जिला परिषद उठाएगी।
कोट
पहली बैठक में ही खेल का सामान खरीदने के लिए कहा गया था। मगर डेढ़ साल से अधिकारी सामान खरीदने में रुचि नहीं ले रहे हैं। हर बैठक में याद दिलाया जाता है।

-बंटी गढ़वाल, पार्षद, वार्ड नंबर 7

कोट
जिला पार्षदों से वार्डों में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की सूची 15 जून तक मांगी गई है। अधिकारियों को 20 जून तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद विकास कार्यों को सिरे चढ़ाया जाएगा।
-सुमन खिचड़, चेयरपर्सन, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed