{"_id":"6363ff8fa337b30156417237","slug":"cet-51-thousand-candidates-will-go-from-the-district-and-61-thousand-will-come-to-take-the-exam-fatehabad-news-hsr646206764","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : जिले से 51 हजार अभ्यर्थी जाएंगे और 61 हजार आएंगे परीक्षा देने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : जिले से 51 हजार अभ्यर्थी जाएंगे और 61 हजार आएंगे परीक्षा देने
विज्ञापन
फतेहाबाद में सीईटी परीक्षा को लेकर बस की सीट बुक करवाते हुए अभ्यर्थी।
- फोटो : Fatehabad
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से शनिवार और रविवार को सीईटी यानी संयुक्त पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा एनटीए करवा रहा है। जिले से 51 हजार 623 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए जाएंगे और 61 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने आएंगे। ये ही नहीं फतेहाबाद से 21 हजार 293 महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाएंगी। परीक्षा को लेकर रोडवेज ने बसों की वीरवार को बुकिंग शुरू कर दी है। फतेहाबाद और टोहाना से में सीट बुकिंग के लिए काउंटर शुरू किए गए हैं।
बता दें कि परीक्षा को लेकर जिले में 39 केंद्र बनाए गए हैं। फतेहाबाद में 25, टोहाना में 3, जाखल में 1, भट्टूकलां में 3 और रतिया में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर 61 हजार 440 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। करीब 15 हजार अभ्यर्थी एक दिन में परीक्षा देंगे। जिलाधीश जगदीश शर्मा ने 5 व 6 नवंबर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित सीईटी परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों की परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश पारित किए हैं। जिला में ये परीक्षाएं 39 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित होंगी। ये परीक्षाएं 5 व 6 नवंबर को प्रातकालीन 10 से 11.45 बजे तथा सायंकालीन 3 बजे से 4.45 बजे तक आयोजित होंगी। जारी आदेशों में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति घातक हथियार, आग्रेय अस्त्र, विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ तलवार, भाला, बरछा, चाकू व लाठी आदि हथियार लेकर नहीं चल सकता। परीक्षा केन्द्रों के नजदीक 200 मीटर की परिधि में सभी फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रहेगी।
ये अभ्यर्थी जाएंगे दूसरे जिले में परीक्षा देने
जिला महिला अभ्यर्थी पुरुष अभ्यर्थी
हिसार 5382 7524
सिरसा 5282 7623
भिवानी 5287 7619
कैथल 5342 7564
महिला अभ्यर्थी के साथ जा सकेगा निशुल्क जा सकेगा एक व्यक्ति
सरकार ने सीईटी परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा कर रखी है और इसको लेकर बुकिंग भी शुरू हो गई है। महिला अभ्यर्थी के साथ एक व्यक्ति जा सकेगा। लेकिन उसे परिवार पहचान पत्र दिखाना होगा। जिले से 21 हजार 293 महिलाओं ने परीक्षा देने दूसरे जिलों में जाना है।
विज्ञापन
सुबह 4 और 9 बजे डिपो से रवाना होंगी बसें
पहले दिन फतेहाबाद में 450 अभ्यर्थियों ने सीट बुक करवाई। रोडवेज अधिकारियों की माने तो शनिवार को फतेहाबाद और टोहाना से 304 और रविवार को 301 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। परीक्षा दो सत्रों में होनी है। इसके चलते सुबह के सत्र में परीक्षा देने के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सुबह 4 बजे और शाम के सत्र में परीक्षा देने वाले वाले विद्यार्थियों के लिए सुबह 9 बजे बसे रोडवेज डिपो से रवाना होंगी।
कोट
उच्च अधिकारियों के आदेशों के बाद रोडवेज ने सीईटी अभ्यर्थियों के लिए बसों में सीट बुकिंग शुरू कर दी है। रोडवेज की तरफ से ज्यादा से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी ताकि अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न आ सकें।
-शेर सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज