फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Central GST team searched the records in the textile showroom in Fatehabad

फतेहाबाद: सेंट्रल जीएसटी की टीम ने कपड़ा शोरूम में खंगाले रिकॉर्ड, रोहतक की 35 सदस्यीय टीम पहुंची

Wed, 13 Jul 2022 02:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 13 Jul 2022 02:47 AM IST
सार

रोहतक की 35 सदस्यीय टीम ने देर रात कपड़ा कारोबारी के शोरूम पर छापे मारे। मीडिया से लेकर पुलिस तक को जीएसटी टीम ने रुटीन कार्रवाई बताते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Central GST team searched the records in the textile showroom in Fatehabad
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में सेंट्रल जीएसटी रोहतक की 35 सदस्यीय टीम ने मंगलवार देर शाम गांव माजरा स्थित कपड़ा कारोबारी के शोरूम पर छापे मारे। टीम रोहतक से सीधे शोरूम पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। सुरक्षा के तौर पर सदर थाना पुलिस की टीम भी मौजूद रही। हालांकि, मीडिया से लेकर पुलिस तक को जीएसटी टीम ने रुटीन कार्रवाई बताते हुए किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेंट्रल जीएसटी कार्यालय रोहतक से सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार के नेतृत्व में 35 सदस्यीय टीम गठित कर फतेहाबाद भेजी गई। टीम को कपड़ा कारोबारी के व्यापार के संबंध में कुछ इनपुट मिला था। यहां से कुछ स्थानीय अधिकारियों को भी साथ रखा गया। टीम शाम 7 बजे माजरा स्थित प्रेम वस्त्र भंडार के दो मंजिला शोरूम पर पहुंची और रात 9 बजे तक कपड़े के स्टॉक का मिलान करती रही। 
विज्ञापन


सस्ते कपड़े का है कारोबार
दरअसल, इलाके के सबसे बड़े कपड़ा कारोबारी प्रेम वस्त्र भंडार के मालिक प्रेम कुमार लंबे समय से सस्ते कपड़े बेचने का कारोबार करते हैं। उनके गांव में स्थित इस शोरूम में आसपास के जिलों से लेकर पंजाब व राजस्थान तक से ग्राहक आते हैं। पहले छोटे लेवल पर कारोबार था, लेकिन पिछले कुछ सालों में दो मंजिला बड़े भवन में बड़े स्तर पर कारोबार फैला लिया गया है। अब करोड़ों में कारोबार हो रहा है। ऑनलाइन भी कपड़े की डिलीवरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कारोबार बढ़ा, फिर भी गांव में ही बनाये रखा शोरूम
प्रेम कुमार व उनके परिवार का यह कपड़े का कारोबार लगातार बढ़ता रहा है। इसके बावजूद उन्होंने जिला मुख्यालय के शहर फतेहाबाद की बजाय गांव माजरा में ही शोरूम रखा। माजरा सस्ते कपड़े का गढ़ बन गया है। अब यहां प्रेम वस्त्र भंडार के अलावा भी कई शोरूम बन चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed