{"_id":"576057694f1c1bc54d11c614","slug":"cctv-camrea-in-city-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कैमरों की निगरानी में रहेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कैमरों की निगरानी में रहेगा शहर
fatehabad
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
शहर में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों के प्रस्ताव जल्द से जल्द बनाकर भेजे ताकि उनके लिए ग्रांट दी जा सके। सांसद मंगलवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला सतर्कता एवं निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
सांसद ने कहा कि जो विकास कार्य सांसद निधि द्वारा करवाए जाने हैं, उनके प्रस्ताव जल्द भेजे और पहले से चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाए। जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनकी संपूर्ण प्रगति रिपोर्ट भी दी जाए। सांसद ने कहा कि सांसद निधि से शहर फतेहाबाद में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने नगरपरिषद अधिकारी और पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बनाकर शहर में लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की रिपोर्ट बनाए और उनका अनुमानित लागत सहित प्रस्ताव भी बनाकर दें। इसके अलावा उन्होंने गांवों में पौधों की सुरक्षा के लिए एक हजार ट्री-गार्ड देने की भी मंजूरी दी। डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे गांवों में पौधों पर लगने वाले ट्री-गार्ड का प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन
इसके अलावा सांसद ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सार्वजनिक स्थलों और श्मशान भूमि में पौधे लगाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आंधी में टूटने वाले पेड़ों को सड़कों से तुरंत हटाने के लिए अपनी मशीनरी को एक्टिव रखे ताकि किसी की जान-माल का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए वन विभाग और अधिक गतिशील रहे।
विज्ञापन
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जर्जर भवन में कोई भी आंगनबाड़ी केंद्र न चलने दें।
जर्जर भवन की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजे ताकि वहां नए भवन बनवाए जा सके। उन्होंने कहा कि अनहोनी होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी स्वयं जिम्मेवार होंगे। मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि मजदूर को उसकी मजदूरी बैंक खाते में दी जाए और मजदूरी देने में किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी न हो। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत साफ-सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब मकान बनाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जानी है, उसके कार्य में भी तेजी लाई जाए और जरूरतमंद को मकान उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा जो मकान बनाने के कार्य चल रहे हैं, उनकी भी किश्ते लाभार्थी को दिलवाई जाए। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि नए स्वीकृत कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत प्रस्ताव भी सरकार को भेजे।
इस अवसर पर उपायुक्त एनके सोलंकी ने अधिकारियों से कहा कि वे तय सीमा में स्वीकृत कार्य पूरे करवाए और आगामी विकास कार्यों की रिपोर्ट भी भेजे ताकि उनकी मंजूरी ली जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम को यह सुनिश्चित करने की निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र असुरक्षित भवन में न चले। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने एमपी लैंड के तहत करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि 53 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 13 कार्य प्रगति पर है। फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने गोद लिए गांव नहला में विकास प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित बीडीपीओ एवं दूसरे विभाग अपने-अपने विभागों के तहत करवाए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार करें। इसके अलावा विधायक ने खाबड़ा कलां में सैमग्रस्त जमीन के लिए मंजूर हुए ड्रैन के कार्य में तेजी लाने को कहा।