फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cause for concern: 32 pregnant women found in high-risk category at maternity camp

चिंतनीय : मातृत्व शिविर में उच्च जोखिम श्रेणी में मिलीं 32 गर्भवती

Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 30 Jul 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Cause for concern: 32 pregnant women found in high-risk category at maternity camp
नागरिक अस्पताल में गर्भवती का रजिस्ट्रेशन करते हुए स्वास्थ्यकर्मी संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में वीरवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जांच के दौरान 32 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम श्रेणी में मिलीं। शिविर में कुल 77 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें 41 प्रतिशत महिलाओं को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पाई गई। स्वास्थ्य विभाग अब इन महिलाओं की डिलीवरी तक लगातार निगरानी करेगा।
विज्ञापन

शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और ऐसी महिलाओं की पहचान करना था जिन्हें गर्भावस्था के दौरान विशेष चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। चिकित्सकों ने जांच के दौरान महिलाओं के विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जिसके आधार पर उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि उच्च जोखिम श्रेणी में आने वाली महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं की संभावना अधिक रहती है। ऐसी महिलाओं को नियमित जांच और विशेष देखभाल की जरूरत होती है। गर्भावस्था में किसी भी तरह की लापरवाही मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च जोखिम श्रेणी में एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या पिछली गर्भावस्था में आई समस्याओं वाली महिलाओं को शामिल किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने की योजना बनाई है ताकि समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा सके और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित हो।

-
जिले के नागरिक अस्पताल, उप नागरिक अस्पताल और सीएचसी में शिविर लगाए गए। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व देखभाल प्रदान करना है। इसका लक्ष्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना है।
- डॉ. भरत सहारण, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed