फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cat trapped in iron net set by poachers in Rajnagar, SPCA rescues it

Fatehabad News: राजनगर में शिकारियों के लगाए लोहे के जाल में फंसा बिल्ला, एसपीसीए ने किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cat trapped in iron net set by poachers in Rajnagar, SPCA rescues it
घायल बिल्ले का ईलाज करते हुए गौ रक्षा दल की टीम।
टोहाना। शहर के राजनगर में जानवरों को फंसाने के लिए शिकारियों के बिछाए लोहे के जाल में फंसकर एक बिल्ला घायल हो गया जिसकी सूचना पाकर पहुंची एसपीसीए टीम ने बिल्ले को सुरक्षित किया। नवजोत ढिल्लों ने बताया कि शहर में शिकारियों के हौसले बुलंद हो चुके है जबकि वाइल्ड लाइफ टीम का उनमें कोई खौफ नही है। लोहे के जाल में बिल्ले के फंसे होने की सूचना के बाद वे पहुंचे जहां बिल्ले की टांग लोहे के जाल में फंसकर खत्म हो चुकी थी और कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया। टीम सदस्य, रमनदीप, आकाश, सोनू, कुणाल, सुमित, मोनू द्वारा बिल्ले का उपचार किया गया। उ
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाइल्ड लाइफ विभाग द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाए जिससे वक्त रहते इन शिकारियों के बिछाए जाल को निष्क्रिय किया जा सके। जंगली जानवरों के साथ कोई हादसे न हो। नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि कुछ लोगों मॉनिटर लिजर्ड, जंगली खरगोश, जंगली बिल्ला, नीलगाय, कछुआ, सांप, हिरण, तीतर व ब्राउन उल्लू आदि जंगली जानवरों को फंसाने के लिए लोहे के जाल लगाते है। वन्य जीव की तस्करी का काम कर रहे हैं जिसके कारण उनकी जाति भी लुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। वर्ल्ड लाइफ को सूचित कर दिया गया है वर्ल्ड वे वन्य जीव प्रेमी टीम द्वारा जल्द ही सर्व अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो भारत के सदस्य एवं अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष विनोद कड़वासरा ने बताया कि वर्ल्ड लाइफ के अधिकारियों से सर्च अभियान चलाया जाएगा ताकि शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल का पता लगाया जा सके। शिकारियों द्वारा बिठाए गए जाल के मामले वे जंगली जानवरों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed