फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash worth eight thousand looted from two Kashmiri youths

Fatehabad News: दो कश्मीरी युवकों से आठ हजार की नकदी लूटी

Sat, 06 Jan 2024 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Jan 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Cash worth eight thousand looted from two Kashmiri youths
रतिया (फतेहाबाद)। क्षेत्र के गांव लाम्बा की ढाणी के पास दो कश्मीरी युवकों से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने पिस्तौल दिखाकर 8,000 की नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हर वर्ष सर्दी के मौसम में कश्मीर से अनेक कश्मीरी लोग रतिया क्षेत्र में गर्म कपड़े व शाल बेचने आते हैं। शनिवार को दो कश्मीरी युवक क्षेत्र के गांव लाम्बा की ढाणी के पास गर्म कपड़े बेचने जा रहे थे। ढाणी के बाहर कश्मीरी युवकों से दो बाइक सवार व्यक्तियों ने हथियार दिखाकर दोनों के पास से करीब 8,000 की नकदी लूटकर पंजाब क्षेत्र की तरफ फरार हो गए। कश्मीरी युवकों ने गांव के सरपंच को वारदात की जानकारी दी। सरपंच ने सदर पुलिस को सूचना दी। इस पर सदर पुलिस ने पंजाब के नाके पर नाकेबंदी और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव के सरपंच ने दो कश्मीरी युवकों से पैसे छीनकर ले जाने की सूचना दी थी, जिसके बाद पंजाब क्षेत्र बॉर्डर पर नाकेबंदी की गई थी। हालांकि, अभी तक उनके पास किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। सरपंच ने रविवार को शिकायत दिए जाने की बात कही है। -प्रहलाद सिंह, कार्यवाहक सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed