फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash stolen from one shop in Tau Devi Lal Market, shutter of another failed to be cut

Fatehabad News: ताऊ देवीलाल मार्केट में एक दुकान से नकदी चुराई, दूसरी का नहीं काट पाए शटर

Fri, 06 Mar 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 06 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Cash stolen from one shop in Tau Devi Lal Market, shutter of another failed to be cut
फतेहाबाद के ताऊ देवीलाल मार्केट में चोरी की घटना को लेकर जांच करते हुए पुलिसकर्मी संवाद
फतेहाबाद। ताऊ देवीलाल मार्केट में वीरवार-शुक्रवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक दुकान से नकदी चुरा ली गई, जबकि दूसरी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास नाकाम रहा। सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना का पता चला जिसके बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


ताऊ देवीलाल मार्केट स्थित जोगेंद्र स्कूटर वर्क्स के संचालक जोगेंद्र ने बताया कि वह रात को दुकान बंद कर घर गया था। शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर शटर का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी में रखी करीब पांच हजार रुपये ले गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने हथौड़े से दुकान के दोनों ताले तोड़े और ताले भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


बाजार में ही दूसरी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास भी किया गया। चोरों ने ग्रेंडर की मदद से शटर काटने की कोशिश की, मगर अचानक सर्किट होने से प्रयास सफल नहीं हो सका। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में चिंता बढ़ गई है। पिछले सात दिनों में शहर की विभिन्न दुकानों में चोरी की सात घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही वारदात ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मीटर से जोड़ा ग्रेंडर का कनेक्शन

चोरों ने ताऊ देवीलाल मार्केट में ही एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। दुकान के साथ लगे बिजली के मीटर से ग्रेंडर का कनेक्शन जोड़ा गया लेकिन सर्किट होने के कारण ग्रेंडर नहीं चल पाया और बंद हो गया। जिससे शटर नहीं तोड़ पाए और चोरी की वारदात में विफल रहे।


-

यहां हो चुकी है चोरी की वारदात

पिछले शनिवार को हिसार रोड पर ही पुराने पीएनबी शाखा के सामने दो दुकानों के ताले टूटे मिले थे। चोर पंजाब स्टील और बजरंग मशीनरी से नकदी चुराकर ले गए थे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। बीते मंगलवार को लालबत्ती चौक के पास चोरों ने आरके ऑटो गैरिज, नापा टायर और रमेश स्कूटर सेंटर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति महिला के कपड़े डालकर आता है और वारदात को अंजाम देता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि इन मामलों को अभी तक पुलिस सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed