फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cash and jewellery recovered from both the accused in the snatching case

छीनाझपटी के दोनों आरोपियों से नकदी व जेवर बरामद,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery recovered from both the accused in the snatching case
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर तीन महिलाओं से छीनाझपटी के मामले नकदी व जेवर बरामद किया है। काबू किए आरोपी टोहाना हाल ठाकर बस्ती फतेहाबाद निवासी रोहन उर्फ राहुल और कबीर बस्ती निवासी सूरज से एक मामले में मोबाइल व तीन हजार रुपये, दूसरे मामले में तीन हजार की नकदी और तीसरे मामले में सोने की दोनों बालियां बरामद कर ली है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने सोमवार को एक महिला से हुई छीनाझपटी के आरोप मे मामला दर्ज किया था। इसके अलावा करीब 12 दिन पहले दो महिलाओं से हुई झीनाछपटी मामले में मंगलवार को मामला दर्ज किया था। इन मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया था। पूछताछ में आरोपियों ने तीनों वारदातें कबूली थी। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

सब्जी रेहड़ी संचालक से मारपीट कर नकदी छीनी
शहर के नहर कॉलोनी में गली नंबर चार में बुधवार दोपहर को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने सब्जी रेहड़ी संचालक के साथ मारपीट की और उसके बाद चार हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर शहर थाना प्रभारी जगदीश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed