फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered for snatching money and mobile phone from truck driver

Fatehabad News: ट्रक चालक से रुपये व मोबाइल फोन छीनने के आरोप में केस दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered for snatching money and mobile phone from truck driver
भूना। गांव नाढोड़ी निवासी ट्रक चालक के साथ मारपीट करके उससे 7300 रुपये व मोबाइल फोन छीनने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में गांव नाढोड़ी निवासी सुनील कुमार ने बताया था कि वह मंडी आदमपुर में ट्रक चालक का काम करता है। आठ नवंबर की रात को वह चालक सोनू के साथ लहरिया पेट्रोल पंप पर ट्रक लेकर आया था।
विज्ञापन

यहां से सोनू ट्रक लेकर पंजाब की तरफ चला गया जबकि वह होटल पर खाना खाकर मोटरसाइकिल चालक से लिफ्ट लेकर अपने घर की तरफ चल पड़ा। बाइक चालक ने उसे ढाणी डूल्ट के बस अड्डे पर उतार दिया। वहां से वह पैदल ही अपने घर की तरफ जा रहा था इस दौरान सामने से ऑटो आया। वह उसके पास से कुलां की तरफ निकल गया। मगर थोड़ी दूरी से वापस मुड़कर आया चालक ने उसे ऑटो में बैठने के लिए कहा।
विज्ञापन

जब उसने मना किया तो ऑटो से दो लड़के उतरे और जबरदस्ती उसकी जेब से 7300 रुपये निकाल लिए। चालक व एक अन्य लड़का ऑटो में बैठे रहे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से चोटें मारी व उसका मोबाइल फोन भी जबरदस्ती छीन ले गए। चोटों के कारण वह बेहोश हो गया। 9 नवंबर को सुबह करीब 4:30 बजे उसे होश आया तो राहगीर से मदद लेकर अपने भाई श्रवण कुमार को कॉल की। उसके भाई ने उसे इलाज के लिए भूना सीएचसी में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने ज्यादा चोटें होने की वजह से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे ज्यादा चोटें होने से हिसार के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed