{"_id":"657341c65b2023e65b07da16","slug":"case-registered-against-four-accused-who-committed-fraud-in-the-name-of-sending-money-abroad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-9482-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 08 Dec 2023 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के एक व्यक्ति को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 43 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पैराडाइज होटल के नजदीक निवासी अजय सिंह नैन ने बताया कि पानीपत निवासी कुलबीर का उनके पास आना जाना था, जिसने उसे बताया कि वह गाजियाबाद निवासी अमित व हरजीत कौर के साथ इमीग्रेशन का काम करता है और उनका गाजियाबाद में ऑफिस है। वह उसका ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवा देंगे। आस्ट्रेलिया में उनकी बड़ी-बड़ी कंपनियों में पहचान है, जहां कंपनियों में अच्छा वार्षिक पैकेज मिल सकता है। उसने बताया कि 6 माह में दस्तावेज तैयार कर आस्ट्रेलिया भेजने को कहा और इसके लिए 40 से 45 लाख रुपये का खर्च बताया। उसने बताया कि उनकी बातों में आकर उसने कुलबीर के खाते में 18 लाख रुपये डलवा दिए। इसके बाद लाखों रुपये अमित के खाते में व 12 लाख रुपये नकद अमित को दे दिए। कुछ पेमेंट हरजीत के खाते में ट्रांसफर की गई। उसने बताया कि कुल मिलाकर उसने 43 लाख रुपये दे दिए। 6 माह बाद भी कोई रिस्पांस नहीं आया तो वह अपने पिता को लेकर ऑस्ट्रेलिया एंबेसी गया तो पता चला कि उसके नाम से कोई फाइल तैयार नहीं हुई है, जो कागजात उसके लिए तैयार किए गए, वो फर्जी थे। पुलिस ने कुलबीर, अमित, हरजीत कौर व एक अन्य सुमित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
अजय नैन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल सिंह, थाना प्रभारी टोहाना।