फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against factory operator, contractor and munshi in boiler accident

बॉयलर हादसे में फैक्टरी संचालक, ठेकेदार और मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Case registered against factory operator, contractor and munshi in boiler accident
फतेहाबाद। गांव नागपुर से मढ रोड पर स्थित टायर फैक्टरी में बॉयलर हादसे में सात मजदूरों के झुलस जाने के मामले में रतिया पुलिस ने मजदूर रूपचंद की शिकायत के आधार पर फैक्टरी संचालक संजय और सुरेश, ठेकेदार सुनील कुमार तथा मुंशी कैलाश चंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 338 के तहत मामला दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं जिला प्रशासन के निर्देशों पर इंडस्ट्री सेफ्टी एवं हेल्थ डिपार्टमेंट के सहायक निदेशक विनीत बेनीवाल भी पूरे मामले की जांच कर इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। वही मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी अपने स्तर पर इसकी जांच करेगा। बता दें कि बुधवार दोपहर को फैक्टरी में बॉयलर हादसे सात मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे। हादसे से पहले भी फैक्टरी के आसपास के ग्रामीणों ने नियमों को ताक पर रखकर चलाएं जाने के आरोप लगाए थे। इसके बावजूद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी लेकिन अब हादसा हो जाने के बाद प्रशासन की नींद खुली और प्रशासन ने इस मामले में जांच करने के आदेश दिए है। रतिया एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच इंडस्ट्री सेफ्टी एंड हेल्थ डिपार्टमेंट के सहायक निदेशक विनीत बेनीवाल करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने की वीडियोग्राफी, बयान दर्ज किए
वीरवार को जांच कमेटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कुछ मजदूरों के बयान भी दर्ज किए और मौके पर चल रही फैक्टरी और मशीनों की वीडियोग्राफी भी की है। टीम ये भी जांच कर रही है कि फैक्टरी नियमों के अनुसार चल रही थी या नहीं और यहां लगे ऑटोमेटिक थे या फैक्टरी जुगाड़ के माध्यम से चल रही थी। वहीं टीम ने मौके पर संचालकों से मशीनों के बिल भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
घायल मजदूर रूपलाल निवासी दरियापुर जिला अमरोहा, यूपी की शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ लापरवाही से काम करने के तहत मामला दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।

-देवेंद्र नैन, रतिया सदर थाना प्रभारी
कोट
फैक्टरी हादसे के मामले में जांच शुरू कर दी है तथा इस मामले में वीरवार को उन्होंने मौके पर जाकर बयान दर्ज किए हैं तथा दो दिन में जांच रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारी को भेज दी जाएगी।
-विनीत बेनीवाल, सहायक निदेशक, इंडस्ट्री सेफ्टी एंड हेल्थ डिपार्टमेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed