फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Case registered against Adampur youth for raping a minor

Fatehabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आदमपुर के युवक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Case registered against Adampur youth for raping a minor
भट्टू कलां। भट्टू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में किशोरी की मां ने बताया उसकी छोटी बेटी करीब साढे 16 वर्ष की है। उनके पड़ोस के एक घर में आदमपुर निवासी अर्जुन का आना जाना रहता था। इस दौरान उन दोनों की आपस में बातचीत होनी शुरू हो गई। 1 नवंबर की शाम को लड़के ने अपने मामा अनिल कुमार के घर नाबालिग को बुलाया। इस दौरान उनके घर में कोई नहीं था। वहां पर बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म के दौरान युवक ने उससे शादी करने की बात भी कहीं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने 2 दिन बाद फिर से उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उस दिन भी घर में कोई नहीं था। आरोपी युवक अपने परिचित के घर बुलाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में किशोरी ने पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया। जिस पर घटना के बारे में पुलिस को अवगत करवाया गया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed